Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीayurveda doctor manisha mishra reveals dirty comb could damage hair scalp know right time to clean hair brush and comb
डॉक्टर ने बताया कंघी को कितने दिन में धोना है जरूरी? नहीं तो बालों में होने लगेंगी ये समस्याएं

डॉक्टर ने बताया कंघी को कितने दिन में धोना है जरूरी? नहीं तो बालों में होने लगेंगी ये समस्याएं

संक्षेप:

Comb Cleaning: बालों को साफ करने के लिए तो हर बार किसी नये प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। फिर चाहे वो आयुर्वेदिक हो या फिर केमिकल से भरा शैंपू। लेकिन कभी सोचा है इतने जतन के बाद भी आखिर डैंड्रफ और खुजली क्यों नहीं जा रही? कई बार इसकी वजह गंदी कंघी होती है। जिसे ठीक समय पर साफ करना जरूरी है।

Nov 06, 2025 12:59 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बालों में डैंड्रफ, खुजली, हेयर फॉल से हम सभी परेशान रहते हैं। इसके लिए लाखों जतन करते हैं। केमिकल वाले शैंपू, घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपायों को आजमाते हैं। लेकिन कई बार डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्या वापस लौट आती है। कभी सोचा है इसका कारण आपकी कंघी हो सकती है। जी हां!अक्सर लोग कंघी के हाइजीन को मेंटेन रखना भूल जाते हैं। कंघी पर जमा गंदगी हर रोज स्कैल्प के संपंर्क में आती है और स्कैल्प को बीमार बनाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गंदी कंघी से हो सकती हैं ये समस्याएं

दरअसल, जब भी हम कंघी को इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ, धूल-मिट्टी, स्कैल्प ऑयल, बैक्टीरिया बड़े ही आसानी से कंघी की सतह पर लग जाते हैं। और फिर जब हम अपने साफ-सुथरे शैंपू किए हुए बालों इस कंघी को दोबारा से यूज करते हैं तो ये सारी गंदगी वापस स्कैल्प में पहुंच जाते हैं। बैक्टीरिया और फंगस की ग्रोथ के लिए मॉइश्चर और गंदा सरफेस आइडियल एरिया होता है। कंघी पर पहले से ही स्कैल्प ऑयल, डर्ट, डैंड्रफ और बैक्टीरिया होते हैं। जो बैक्टीरिया को पनपने के लिए काफी होते हैं। ऐसे में ये गंदी कंघी बालों और स्कैल्प को डैमेज करने के लिए काफी होती है।

डॉक्टर ने बताया कब करें सफाई

आयुर्वेद की डॉक्टर मनीषा शर्मा बताती हैं कि गंदी कंघी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करना चाहिए। और, अगर स्कैल्प पर डैंड्रफ, खुजली और फंगस का डर ज्यादा रहता है तो सप्ताह में दो बार साफ करें। साधारण भाषा में समझे तो जब भी अपने बालों में शैंपू करें तो अपनी कंघी को भी साथ में साफ कर लें। जिससे कि जब अपने शैंपू किए हुए साफ बालों पर कंघी लगाएं तो वो बिल्कुल बैक्टीरिया फ्री और क्लीन होनी चाहिए।

कैसे करें कंघी को साफ

कंघी को साफ करने का तरीका बिल्कुल सिंपल सा है। किसी भी बाउल में हल्का गर्म पानी लें और उसमे शैंपू डाल दें। अब इस शैंपू के घोल में कंघी को डालकर दस से पंद्रह मिनट के लिए भिगो दें फिर किसी पुराने टूथब्रश से कंघी को अच्छी तरीके से साफ कर लें। कंघी की सारी गंदगी और बैक्टीरिया निकल जाएगी। और कंघी साफ हो जाएगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।