आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया शैंपू के बाद बालों को इस पानी से धोएं, बनेंगे सॉफ्ट एंट सिल्की
Water to reduce frizz & dryness from hair: मार्च-अप्रैल के महीने में बालों में भी रूखापन बढ़ जाता है। इस रूखेपन और फ्रिज को खत्म करने के लिए शैंपू के बाद इन 2 तरह के पानी का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया ये स्कैल्प के पीएच लेवल को मेंटेन करता है।

बालों के रूखे और बेजान होने की समस्या काफी सारे लोगों को परेशान करती है। खासतौर पर जिन लड़कियों के बाल लंबे होते हैं वो अक्सर शैंपू के बाद काफी ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं। जिन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। बालों को सॉफ्ट एंड सिल्की बनाने के लिए काफी सारे घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं। जो कई बार असरदार होते हैं। जैसे आयुर्वेद की डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने दो उपाय फ्रिज फ्री बालों के लिए शेयर किए हैं। जिसे आजमाने से फर्क महसूस होगा। सबसे खास बात कि इसे आजमाना भी काफी आसान है। हर बार जब आप शैंपू करें तो शैंपू के बाद आखिरी बार इस पानी को बालों पर डालकर छोड़ दें। ये एक तरह से बालों पर लीव इन कंडीशनर की तरह काम करता है। जो केमिकल फ्री और बिल्कुल आसान घरेलू नुस्खा।
डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने बताया क्या होते हैं ये फ्रिजी हेयर
डॉक्टर मनीषा मिश्रा बताती हैं कि फ्रिजी हेयर केवल ड्राई हेयर नहीं होते बल्कि ये क्यूटिकल्स होते हैं, जिन्हें अगर स्मूद किया जाए तो फ्रिजीनेस गायब हो जाती है।
शैंपू के बाद इस पानी से धोएं
शैंपू के बालों में कंडीशनर यूज करती हैं तो ये बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन आप इन नेचुरल लीव इन कंडीशनर की मदद से बालों की ड्राईनेस, फ्रिजीनेस खत्म कर सकती हैं। बस इन 2 तरह के पानी से बालों को धोएं।
राइस वाटर
राइस वाटर स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करते हैं जिसकी वजह से बाल सॉफ्ट और स्मूद होने में मदद मिलती है। राइस वाटर बनाने के लिए चावल एक कप और पानी 6 कप रखें। चावलों को इतनी मात्रा में पानी डालकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर अच्छी तरह से चावलों को रगड़कर पानी को छानकर अलग कर लें। वैसे तो ये पानी बाल धोने के लिए रेडी है। लेकिन अगर आप बालों को ज्यादा सिल्की बनाना चाहती हैं तो इस पानी को फर्मेंट होने के लिए रख दें। रातभर में ये अच्छी तरह से फर्मेंट हो जाएगा। बस शैंपू के बाद इस पानी को बालों पर डालकर छोड़ दें। राइस वाटर स्वीट और नरिशिंग होता है, साथ ही कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है।
ब्लैक टी
200 मिली पानी में एक चम्मच चाय की पत्ती को डालकर दो से तीन मिनट उबालें। फिर ठंडा करके छान लें। ये ब्लैक टी का एसिडिक पीएच,टैनिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की शाइन और स्मूदनेस को इंप्रूव करता है। शैंपू के बाद ब्लैक टी से बालों को धोने पर बालों की फ्रिजीनेस खत्म हो जाती है। तो बाल अगर इस मार्च-अप्रैल के मौसम में ड्राई हो रहे तो शैंपू के बाद ये दो तरह के पानी से बालों को धोने से बाल जल्दी सिल्की और सॉफ्ट हो जाते हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


