महंगे शैम्पू और तेल भी फेल? हेयर फॉल रोकने के ये 5 'देसी नुस्खे' पड़ सकते हैं भारी
Hair Care Mistakes Cause Hair Fall : अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़कर हेयर फॉल रोकने की जगह और तेज कर देती है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती और हर इंटरनेट टिप्स आपके बालों के लिए सही नहीं होता।

बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और खान पान की खराब आदतें, आजकल कुछ ऐसी वजहें हैं, जो बढ़ते हेयर फॉल का कारण बन रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सबसे अलग रोजमर्रा में की जाने वाली कई ऐसी छोटी-बड़ी गलतियां भी हैं, जो आपके झड़ते रूखे बालों की वजह बन रही है। जी हां, बालों का झड़ना रोकने के लिए हम अक्सर इतने बेताब रहते हैं कि बिना सोचे-समझे सोशल मीडिया पर दिखाया गया हर नुस्खा आजमाने लगते हैं। चिंता की बात यह है कि कई बार हमारी यही जरूरत से ज्यादा हेयर केयर बालों की असली दुश्मन बन जाती है। अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़कर हेयर फॉल रोकने की जगह और तेज कर देती है। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती और हर इंटरनेट टिप्स आपके बालों के लिए सही नहीं होता। आइए जानते हैं वो 5 गलतियां और देसी नुस्खे, जो बालों की सेहत को बिगाड़कर हेयर फॉल का कारण बन जाते हैं।
हेयर फॉल का कारण बनती हैं ये 5 गलतियां
1.तेल का ‘ओवर-यूज’
कई लोग यह सोचकर अपने बालों पर जरूरत से ज्यादा तेल लगा लेते हैं कि ऐसा करने से बालों की जड़े मजबूत होने की वजह से हेयर फॉल में राहत मिलेगी। जबकि हकीकत में, तेल को बालों में घंटों या रात भर लगाकर छोड़ने से स्कैल्प के रोमछिद्र (pores) बंद हो जाते हैं, जिससे डैंड्रफ और गंदगी जमा होने लगती है। जो हेयर फॉल का कारण बनती है। बालों में तेल लगाने का सही तरीका है कि तेल को सिर्फ बाल धोने से 2 घंटे पहले लगा लीजिए।
2. बहुत ज्यादा और जल्दी शैम्पू बदलना
हर हफ्ते नया 'एंटी-हेयरफॉल' शैम्पू ट्राई करना बालों की सेहत के लिए घातक हो सकता है। हर शैम्पू का पीएच लेवल और केमिकल कंपोजिशन अलग होता है। बार-बार बदलाव करने से बाल रूखे होकर टूटने लगते हैं।
3. गीले बालों में कंघी करना
बाल जब गीले होते हैं, तब वे अपनी सबसे नाजुक स्थिति में होते हैं। गीले बालों में कंघी चलाने से उनकी जड़ें खिंचती हैं और वे आसानी से टूट जाते हैं। बालों को 80 प्रतिशत तक सूखने के बाद ही चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।
4. सप्लीमेंट्स की 'सेल्फ-मेडिकेशन'
हेयर फॉल का कारण कई बार हार्मोनल या जेनेटिक भी हो सकता है, जिसे सिर्फ विटामिन ठीक नहीं कर सकते। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के बायोटिन या मल्टीविटामिन की गोलियां लेना शुरू कर देना, आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है। हेयर फॉल रोकने के लिए डॉक्टरी सलाह लें।
5. गर्म पानी का इस्तेमाल
ठंड के मौसम में या रिलैक्स करने के लिए बहुत गर्म पानी से सिर धोना बालों के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देता है, जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाती है और बाल बेजान होकर गिरने लगते हैं।
सुझाव- अगर आपका हेयर फॉल दिन में 100 बालों से ज्यादा है और स्कैल्प पर पैच दिख रहे हैं, तो घरेलू नुस्खों की जगह किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



