
20s या 30s, किस उम्र में हम सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच!
आखिर वो उम्र कौन सी होती है, जब आपकी ब्यूटी पीक पर होती है और आप अपना बेस्ट दिख रहे होते हैं? आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ शिवांगी से, जिन्होंने इस बारे में एक डिटेल वीडियो शेयर किया है।
आपके मन में भी ये सवाल कभी ना कभी जरूर आया होगा कि आखिर हम किस उम्र में अपना सबसे बेस्ट दिखते हैं। किसी को लगता है कि हम सबसे सुंदर अपने 20s में लगते हैं, तो किसी का मानना है कि 30s हमारा बेस्ट टाइम होता है। आपने भी कुछ लोगों को देखा होगा जो बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत और कॉन्फिडेंट दिखने लगे हैं। तो अब सवाल है कि आखिर वो उम्र कौन सी होती है, जब आपकी ब्यूटी पीक पर होती है और आप अपना बेस्ट दिख रहे होते हैं। साथ ही वो कौन सी उम्र है जिसके बाद खूबसूरती थोड़ा ढलना शुरू हो जाती है। आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ शिवांगी से, जिन्होंने इस बारे में एक डिटेल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।
आखिर किस उम्र में हम अपना बेस्ट दिखते हैं
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ शिवांगी बताती हैं कि आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन हम अपना सबसे बेस्ट 30s में दिखते हैं। यानी 30 से 39 वाली उम्र वो होती है, जब आप सबसे खूबसूरत दिख रहे होते हैं। इसके पीछे का कारण डॉक्टर बताती हैं कि आपका फेस इस उम्र में ज्यादा डिफाइंड हो जाता है। इस समय तक कॉलेजन लेवल ठीक रहता है लेकिन आपका बेबी फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस वजह से आपका फेस पहले से ज्यादा डिफाइंड और खूबसूरत लगता है।
30s तक अपने बारे में पता चल जाती हैं कई बातें
डॉक्टर कहती हैं कि अपने 30s में आप पहले से ज्यादा बेहतर इसलिए भी लगने लगते हैं, क्योंकि इस वक्त तक आपको अपने बारे में काफी कुछ पता लग जाता है। जैसे- आप पर कैसे कपड़े सूट होते हैं, कौन सा हेयरस्टाइल अच्छा लगता है, कैसे मेकअप में आप और भी सुंदर लगती हैं। इसके अलावा आप अपने लिए परफेक्ट स्किनकेयर भी फिगर आउट कर लेते हैं, जो आपकी स्किन को और ज्यादा बेहतर और ग्लोइंग बनाता है।

40s में भी दिख सकते हैं आप सबसे खूबसूरत
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि अपने 40s में भी आप अपना बेस्ट दिख सकते हैं। इस उम्र तक आते-आते हम सभी ज्यादा शांत, इमोशनली मैच्योर और समझदार हो जाते हैं और यही कॉन्फिडेंस हमारी पर्सनेलिटी को एन्हांस करता है। इसके अलावा अगर आप अपने 30s में खानपान अच्छा रखते हैं, रेगुलर वर्कआउट करते हैं, वेट लिफ्ट करते हैं और डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करते हैं, तो आप 40s में भी अपना बेस्ट दिख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




