बालों की ग्रोथ के लिए रस नहीं, प्याज के छिलकों का ये पैक लगाएं!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Baal Badhane ka Asan Nuskha: प्याज के छिलके फेंकने से पहले एक बार रुकिए! इन्हें हेयर केयर में भी यूज किया जा सकता है। अगर बाल रूखे, बेजान या कमजोर नजर आते हैं, तो यह आसान घरेलू तरीका आपके काम आ सकता है।

Onion Peel Hair Growth Remedy
हेयर ग्रोथ के लिए प्याज का रस छोड़ें, इस बार छिलकों का पैक लगाकर देखें।

प्याज काटते समय हम अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों को हेयर केयर में भी यूज किया जा सकता है? अगर आप बालों को थोड़ा ज्यादा मजबूत और शायनी बनाना चाहते हैं, तो प्याज के छिलकों से बना यह आसान हेयर पैक ट्राई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए प्याज का रस निकालने की जरूरत नहीं है।

इसे तैयार करना बहुत आसान है और इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगा भी सकते हैं। आइए जानते हैं प्याज के छिलकों से यह पैक कैसे तैयार करें और इससे बालों को क्या फायदे मिल सकते हैं।

प्याज के छिलकों से हेयर पैक कैसे बनाएं?

  • प्याज के छिलके: सबसे पहले प्याज के छिलकों को अच्छी तरह साफ करके कुछ समय के लिए सुखा लें। जब छिलके सूख जाएं, तो उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
  • चायपत्ती और कॉफी: अब एक पैन में करीब एक गिलास पानी लें। इसमें थोड़ी चायपत्ती और कॉफी पाउडर डालकर उबालें। पानी में अच्छी तरह उबाल आने के बाद इसे करीब दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर और पकने दें।

  • पेस्ट बनाएं: अब गैस बंद कर दें और इसमें तैयार प्याज के छिलकों का पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला ना हो।
  • बालों पर लगाएं: जब पेस्ट हल्का ठंडा हो जाए, तो इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। करीब 60 से 90 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें।
  • साफ कर लें: समय पूरा होने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल साफ कर लें। अगर आप सप्ताह में दो या तीन बार बाल धोते हैं, तो इस पैक का इस्तेमाल एक बार ही करें।

प्याज के छिलकों का हेयर पैक लगाने के फायदे

  1. बालों में चमक: प्याज के छिलकों में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व बालों को शाइनी बना सकते हैं, साथ ही ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।
  2. हल्का गहरा रंग: चायपत्ती और कॉफी बालों को कुछ समय के लिए थोड़ा गहरा दिखाने में मदद कर सकती हैं। हल्के या भूरे बालों पर यह बदलाव ज्यादा नजर आएगा।
  3. मुलायम बाल: अगर बाल बहुत ड्राई और रफ हो गए हैं, तो यह पैक उन्हें थोड़ी नमी और सॉफ्टनेस दे सकता है।
  4. स्कैल्प के लिए: इसे सिर्फ बालों की लेंथ पर नहीं, बल्कि जड़ों के पास भी लगाया जाता है। इससे स्कैल्प की भी देखभाल होगी। हालांकि, इसे लगाने के बाद अगर खुजली या जलन हो तो तुरंत धो देना चाहिए।
  5. एकदम सिंपल: इस पैक को बनाने के लिए प्याज के छिलकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें आमतौर पर हम फेंक देते हैं। इसलिए यह बालों की देखभाल का एक आसान घरेलू तरीका हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। बालों की ग्रोथ और झड़ने पर इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है। इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। जलन, खुजली या लालपन होने पर तुरंत धो लें। बालों से जुड़ी लगातार समस्या हो तो एक्सपर्ट से सलाह लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीबालों की ग्रोथ के लिए रस नहीं, प्याज के छिलकों का ये पैक लगाएं!