स्किन केयर काफी नहीं! आलिया भट्ट ने शेयर किया सीक्रेट स्नैक, जो बढ़ा देता है चेहरे की चमक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Alia Bhatt reveals skin secret snack: कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची आलिया भट्ट ने अपनी शानदार ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट शेयर किया है। जिसे वो स्किन स्नैक्स बता रही। इस स्किन स्नैक में शामिल है घी, जानें आखिर क्यों घी को स्किन फ्रेंडली फूड बोलते हैं।

स्किन केयर काफी नहीं! आलिया भट्ट ने शेयर किया सीक्रेट स्नैक, जो बढ़ा देता है चेहरे की चमक

आलिया भट्ट इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने पहुंची हैं। जहां से उनके हर लुक्स पर लोगों की जमकर तारीफें सुनने को मिल रही। लेकिन इन फैशनेबल लुक्स के साथ जो चीज हर किसी का ध्यान खींच रही वो आलिया की ग्लोइंग स्किन है। मैरी क्लेयर, फ्रांस को दिए इंटरव्यू में आलिया ने अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वो इंडियन ट्रेडिशन में शामिल घी उनके स्किन स्नैक में होता है। जो उन्हें अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

आलिया ने शेयर किया स्किन स्नैक्स

आलिया भट्ट ने इंटरव्यू में अपने स्किन स्नैक्स को शेयर किया। घी, गुड़, मूंगफली और नारियल को मिलाकर बना स्नैक्स स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। आलिया ने बताया कि वो घी के साथ गुड़ को मिक्स कर उसमे क्रश मूंगफली और नारियल को मिक्स कर खाती हैं। जो कि उनका स्किन स्नैक्स है।

इसके साथ ही आलिया ने बताया कि उनके घर का खाना घी में ही कुक होता है। ये गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। यही नहीं स्किन को अंदर से ग्लोइंग और फ्लैक्सिबल बनाने में मदद करता है।

स्किन हेल्थ को मेंटेन करने के लिए क्या करती हैं आलिया

आलिया ने बताया कि वो गट हेल्थ और मेंटल हेल्थ के साथ स्किन की हेल्थ पर भी फोकस करती हैं। एक्ने को दूर रखने के साथ लांग टर्म में स्किन हेल्थ अच्छी बनी रहे इस बात का ध्यान रखती हैं।

केवल स्किन केयर काफी नहीं

आलिया के इस स्किन स्नैक्स को जानने के बाद इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा केवल बाहर से स्किन की देखभाल करने से कुछ नहीं होगा। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए फूड का हेल्दी होना भी जरूरी है। हालांकि किसी एक फूड से स्किन हेल्दी हो ऐसा जरूरी नहीं लेकिन आलिया के स्किन स्नैक में शामिल घी गट हेल्थ को बेहतर करने के साथ स्किन हाइड्रेशन को मेंटेन करता है और इन्फ्लेमेशन को कम करता है।

आखिर घी को एक्ट्रेसेज क्यों डाइट में शामिल करती हैं

आलिया भट्ट ही नहीं जाह्नवी कपूर, तमन्ना भाटिया, रकुल प्रीत सिंह जैसी एक्ट्रेसेज भी घी को डाइट में शामिल करती हैं। घी को स्किन फ्रेंडली फूड माना जाता है। इसका कारण है इसमे मौजूद हेल्दी फैट्स, फैट सॉल्यूएबल विटामिंस ए, डी, ई और के। ये सारे न्यूट्रिएंट्स स्किन की इलास्टिसिटी को बनाकर रखने, अंदर से स्किन को हाइड्रेट करने और सेलुलर हेल्थ को ठीक रखने में मदद करते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि मॉडरेट लेवल में घी को डाइट में खाया जाए तो ये गट हेल्थ और डाइजेशन को इंप्रूव करने में मदद करता है। क्योंकि गट में मौजूद बैक्टीरिया ना केवल बॉडी में इन्फ्लेमेशन को रोकते हैं बल्कि एक्ने और स्किन डलनेस को प्रिवेंट करने में मदद करते हैं। इसलिए डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होने पर स्किन का अपीयरेंस ज्यादा बेहतर दिखता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।