फेस वैक्सिंग के बाद एक्ने और ओपन पोर्स को कम कर देगा फिटकरी का नुस्खा

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Fitkari ka nuskha for smooth skin: फेशियल हेयर हटाने के लिए चेहरे पर वैक्सिंग करवाती हैं लेकिन आफ्टर वैक्स चेहरे पर लाल-लाल दाने हो जाते हैं तो सॉफ्ट-स्मूद स्किन के लिए फिटकरी से बनाएं आइस क्यूब्स। चेहरे पर लगाते ही दिखेगा फर्क, जानें कैसे बनाएं….

फेस वैक्सिंग के बाद एक्ने और ओपन पोर्स को कम कर देगा फिटकरी का नुस्खा

फेशियल हेयर इन दिनों महिलाओं की काफी कॉमन प्रॉब्लम हो गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए सस्ते और टिकाऊ तरीके में वैक्सिंग भी शामिल है। अपरलिप्स, चिन एरिया और गालों के आसपास की स्किन पर उग रहे बालों को हटाने के लिए अक्सर लेडीज फेशियल वैक्सिंग करवाती हैं। लेकिन फेस वैक्स के बाद चेहरे पर एक्ने निकलने लगते हैं। छोटे इनग्रोन हेयर हो जाते हैं और ओपन पोर्स दिखने लगती हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी आपकी मदद कर सकती है। लेकिन फिटकरी को कैसे यूज करना है ये जरूर जान लें। जानें किस तरह से फिटकरी को फेस वैक्सिंग के बाद यूज करने से एक्ने और ओपन पोर्स की प्रॉब्लम को कम किया जा सकता है।

फेस वैक्सिंग के बाद फिटकरी से बने आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं

फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं तो उसके बाद हो रहे चेहरे के एक्ने, ओपन पोर्स और इनग्रोन हेयर को कम कर स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए फिटकरी का ये नुस्खा आजमाएं। इसमे फिटकरी से आइस क्यूब तैयार कर रख लें और वैक्सिंग के बाद चेहरे पर लगाएं।

  • फिटकरी को तवे पर डालकर बनाएं पाउडर
  • सबसे पहले फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें।
  • फिर इस पाउडर की हुई फिटकरी को तवे पर डालकर पिघला लें। ध्यान रहे कि गैस की फ्लेम बिल्कुल धीमी रहें नहीं तो ये तवे पर चिपक जाएगी। जब फ्लेम धीमी होगी तो फिटकरी पिघल जाएगी और चिपकेगी नहीं। थोड़ी देर पिघली फिटकरी को ढंक देने से ये आसानी से तवा छोड़ देगी।
  • बस दोनों तरफ से इसे सेंक लें क्योंकि पिघलने के बाद फिटकरी फिर से सॉलिड हो जाएगी और पाउडर नहीं रह जाएगी।
  • बस इस फिटकरी को ग्राइंडर जार में डालकर पाउडर बना लें।
  • इस पाउडर को गुलाब जल में डालकर घोल तैयार कर लें। इस घोल को आधा घंटा ऐसे ही छोड़ दें। जिससे फिटकरी अच्छी तरह से गुलाब जल में घुल जाए।

  • फिर इस घोल को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा लें। तो ये फिटकरी वाली बर्फ बनकर तैयार हो जाएगी।
  • अब आप फेस पर वैक्सिंग के बाद इसी फिटकरी वाली आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं।

  • इसे लगाने से ओपन पोर्स श्रिंक होने में मदद मिलती है और एक्ने नहीं निकलते। स्किन ज्यादा स्मूद बनी रहती है।
  • अगर गुलाब जल स्किन पर ना सूट करता हो तो फिटकरी को प्लेन पानी में भी घोलकर आइस बना सकती हैं। ये तरीका भी इफेक्टिव होगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।