ओपन पोर्स की वजह से स्किन दिखती है अनईवन? तो आजमाएं 10 रुपये में बनने वाला सस्ता DIY फेस पैक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बढ़ती उम्र में त्वचा का लचीलापन और कोलेजन कम हो जाता है, जिससे पोर्स के आसपास की त्वचा ढीली हो जाती है और पोर्स बड़े नजर आने लगते हैं। इन ओपन पोर्स को ठीक करने के  लिए यहां सीखिए 10 रुपये में बनने वाला फेस पैक। 

face pack for open pores

चेहरे पर ओपन पोर्स की वजह से स्किन का टेक्सचर खुरदुरा हो जाता है। इस तरह की स्किन पर मेकअप भी सेट नहीं होता है और लुक भी खराब हो जाता है। इस तरह की स्किन को एकदम से ठीक नहीं किया जा सकता लेकिन अच्छे स्किन केयर से धीरे-धीरे ओपन पोर्स सिकुड़ने लगते हैं। यहां हम घर पर बनने वाले सस्ते फेस पैक को बनाने का तरीका बता रहे हैं जिससे ओपन पोर्स से निपटा जा सकता है। देखिए, इसे बनाने का तरीका।

ओपन पोर्स के लिए फेस पैक कैसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए टमाटर, आलू का रस, मुल्तानी मिट्टी और दही। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को दो हिस्सों में काट लें और फिर एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, टमाटर का रस, आलू का रस और दही एक साथ मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद एक स्मूद पेस्ट बना लें। यह मिक्स ज्यादा तेल को कंट्रोल करने और त्वचा को फ्रेश लुक देने में मदद करता है। साथ ही यह रोमछिद्रों को कम दिखाई देने में मदद करता है और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाता है।

ओपन पोर्स के लिए फेक पैक कैसे लगाएं

ओपन पोर्स पर फेस पैक लगाने के लिए चेहरे की गहरी सफाई करें। इसके लिए चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से अच्छी तरह धो लें। इससे चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा, जिससे पैक सीधा पोर्स के अंदर तक असर कर पाएगा। आप पैक लगाने से पहले 2 मिनट के लिए चेहरे पर हल्की भाप ले सकते हैं। इससे पोर्स के मुंह खुल जाते हैं और उनमें फंसी गंदगी ढीली हो जाती है। अब अपने हाथों को साफ करें या एक साफ ब्रश लें और पैक को नीचे से ऊपर की तरफ स्ट्रोक्स में लगाएं। गालों पर बाहर की तरफ और माथे पर ऊपर की तरफ लगाएं।

पैक को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। पैक को कभी भी एकदम ड्राई या पपड़ीदार होने तक न सुखाएं। जब यह 80 प्रतिशत सूख जाए तभी इसे साफ कर लेना चाहिए। ज्यादा सुखाने से चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं। इसे साफ करने के लिए आधे टमाटर को लें और पूरे चहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। फिर चेहरे पर पानी की कुछ बूंदें छिड़कें और पैक को हल्का गीला कर लें। बाद में उंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ठंडा पानी पोर्स को सिकोड़ने में मदद करता है।

टिप

  • आंखों के आस-पास की नाजुक त्वचा और होठों पर पैक न लगाएं।
  • पैक लगाकर बात करने या हंसने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा में खिंचाव आता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीओपन पोर्स की वजह से स्किन दिखती है अनईवन? तो आजमाएं सस्ता DIY फेस पैक