ग्लोइंग-जवां स्किन के लिए 30 की उम्र में ये 5 ड्रिंक्स पीती हैं एस्थेटिशियन, आप भी शुरू कर सकती हैं!

Jan 09, 2026 12:50 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एस्थेटिशियन स्रीजा श्रेष्ठा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी ग्लोइंग स्किन का राज शेयर किया है। 30 की उम्र में उनकी स्किन इतनी सॉफ्ट, ग्लोइंग और बेदाग है, जिसके पीछे वो कुछ ड्रिंक्स को जिम्मेदार मानती हैं।

ग्लोइंग-जवां स्किन के लिए 30 की उम्र में ये 5 ड्रिंक्स पीती हैं एस्थेटिशियन, आप भी शुरू कर सकती हैं!

खूबसूरत, ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है। लेकिन इसके लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने से बात नहीं बनती, बल्कि स्किन को अंदर से हेल्दी रखने की जरूरत होती है। खासतौर से जब आपकी उम्र बढ़ रही हो, तब तो स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। वरना चेहरे पर उम्र दिखते हुए समय नहीं लगता। रिंकल, फाइन लाइंस, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स जैसी कई प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं। एस्थेटिशियन स्रीजा श्रेष्ठा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी ग्लोइंग स्किन का राज शेयर किया है। 30 की उम्र में उनकी स्किन इतनी सॉफ्ट, ग्लोइंग और बेदाग है, जिसके पीछे वो महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि कुछ ड्रिंक्स को जिम्मेदार मानती हैं। आप भी ये ड्रिंक्स अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

मेथी का पानी

एस्थेटिशियन बताती हैं कि वो रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले मेथी का पानी पीती हैं। रात भर के लिए वो एक गिलास पानी में मेथी दाना भिगोकर रख देती हैं, फिर सुबह इस पानी को ड्रिंक कर लेती हैं। साथ ही वो मेथी दाने भी चबा-चबाकर खाती हैं। ये सिर्फ स्किन के लिए अच्छा नहीं है, बल्कि हेयर ग्रोथ, स्कैल्प हेल्थ और हार्मोंस को बैलेंस करने में भी फायदेमंद है।

काले किशमिश और केसर का पानी

स्रीजा कहती हैं वो रोजाना काले किशमिश और केसर का पानी भी पीती हैं। इन्हें भी वो रोज रात पानी में भिगोकर रख देती हैं और सुबह ड्रिंक कर लेती हैं। ये पानी हार्मोनल बैलेंस और आयरन लेवल इंप्रूव करने में मदद करता है। स्किन के लिए तो ये कमाल की ड्रिंक है। आपकी स्किन पर इससे गजब का ग्लो और चमक आती है। बॉडी पर काफी जेंटल होता है और स्किन एकदम खिल जाती है।

कॉलेजन

वो आगे बताती हैं कि काफी लंबे समय से कॉलेजन भी ले रही हैं, जिसने उनकी स्किन इलास्टिसिटी, हाइड्रेशन और नाखूनों की स्ट्रेंथ पर काफी पॉजिटिव रिजल्ट दिखाया है। उनका कहना है कि कॉलेजन एक ऐसी चीज है, जिसे आप लंबे समय तक अगर लेते हैं तो आपकी स्किन पर वाकई बेहतर असर देखने को मिलता है।

Beauty Tips

मूड और हार्मोनल सपोर्ट सप्लीमेंट

स्रीजा डेली एक मूड और हार्मोनल सपोर्ट सप्लीमेंट भी लेती हैं। इस सप्लीमेंट में अश्वगंधा, शतावरी, गुड़हल और मुलेठी जैसी चीजें हैं, जो हार्मोंस को रेगुलेट करने में मदद करती हैं, स्ट्रेस कम करती हैं और आपकी ओवरऑल फिजिकल और मेंटल हेल्थ को सपोर्ट करती हैं।

हार्मोनल टी

दिन के एंड में वो एक हार्मोनल टी भी पीती हैं, जिसमें स्पीयरमिंट, अश्वगंधा, लेमनग्रास, अदरक और पेपरमिंट जैसे इंग्रेडिएंट्स शामिल होते हैं। ये हार्मोनल टी पीएमएस के लक्षण मैनेज करने में हेल्प करती है और दिन के अंत में एक अच्छे सेल्फ केयर रिचुअल की तरह महसूस होती है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;