शैंपू में ये 1 चीज मिलाकर धोएं बाल! हेयरफॉल होगा कम, ग्रोथ भी होने लगेगी डबल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बालों का झड़ना हो या हेयर ग्रोथ रुक गई हो, कोई एक रेमेडी आपको ट्राई करनी है तो इसे करें। बस आपको अपने रेगुलर शैंपू में ये 1 मिश्रण एड करना है, जो रसोई में रखी चीजों से बन जाता है। ये ओवरऑल बालों की हेल्थ के काफी अच्छा है।

Hair Remedy
हेयर ग्रोथ रेमेडी

लंबे-घने बाल, जिनकी ग्रोथ भी अच्छी हो और झड़ें भी ना, हर कोई ऐसे ही बाल चाहता है। खासकर लड़कियां जिन्हें लंबे बाल पसंद होते हैं, वो तो कोई ऐसी ही रेमेडी ढूंढ रही होती हैं जो उनके बालों को ओवरऑल हेल्दी बनाए। इसके लिए तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे मौजूद हैं, लेकिन अगर आप सिर्फ एक गेम चेंजिंग रेमेडी चाहती हैं जो वाकई काम करती हो, तो ये जरूर ट्राई करें। इसके लिए बहुत ज्यादा झंझट करने की भी जरूरत नहीं है। बस अपने रेगुलर शैंपू में आपको एक मिक्सर एड करना है, फिर देखिए बालों की ग्रोथ कितनी तेजी से होती है। हेयरफॉल हो या बालों से जुड़ी कोई भी समस्या, ये रेमेडी काफी इफेक्टिव तरीके से वर्क करती है।

हेयर ग्रोथ के लिए रेगुलर शैंपू में मिलाएं ये मिश्रण

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, लंबे घने बाल चाहिए या ओवरऑल बालों की हेल्थ अच्छी करनी है, तो अपने रेगुलर शैंपू में ये 3 चीजों से बना मिश्रण एड करना शुरू करें। इसके लिए आपको चायपत्ती, चावल और मेथी दाना को पानी में बॉयल कर के एक घोल बनाना है और इसे शैंपू में मिलाकर अपने बाल वॉश करने हैं। आइए जान लेते हैं इसे बनाना कैसे है।

इस तरह बनाएं- इसके लिए एक पैन में नॉर्मल चायपत्ती, चावल और मेथी दाना लें। ये सभी आपको एक-एक चम्मच लेने हैं। अब इसमें दो गिलास पानी डालकर इन्हें मीडियम फ्लेम पर 10 मिनट के लिए उबाल लें।

इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें

उबालने के बाद जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। अब जो भी शैंपू आप इस्तेमाल करते हैं उसे इस मिश्रण में एड करें। इसका इस्तेमाल आप बाल धोने के लिए कर सकते हैं।

कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर?

ये मिश्रण आप एक बार बनाकर 3 से 5 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। रूम टेंपरेचर पर ये और जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए फ्रिज में ही स्टोर करें। वैसे सबसे बढ़िया रहेगा कि 10 मिनट निकालकर आप इसे हर बार ताजा बनाकर ही तैयार करें।

क्या-क्या फायदे हो सकते हैं

  • मेथी दाना में ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो बालों को कंडीशनिंग देने, स्कैल्प को मॉइश्चराइज रखने और हेयर ग्रोथ को स्टीमूलेट करने में मदद कर सकती है।
  • चायपत्ती में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों को नेचुरली शाइनी बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • चावल का पानी बालों को स्मूद बनाने और हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं।
  • हेयरफॉल हो रहा है तो एक बार इसे ट्राई कर सकते हैं।

नोट: जरूरत से ज्यादा हेयरफॉल हो रहा है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वहीं स्कैल्प ज्यादा सेंसेटिव है तो बिना पैच टेस्ट के इस्तेमाल ना करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीशैंपू में ये 1 चीज मिलाकर धोएं बाल! हेयरफॉल होगा कम, ग्रोथ भी होने लगेगी डबल