नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये चीज मिलाकर लगा लें, नेचुरली काले और लंबे-घने होंगे बाल!
Hair Care Tips: बालों को लंबा-घना और नेचुरली काला करना है, तो दही में चार पांच चीजें मिलाकर ये हेयर पैक तैयार कर लें। ये पैक आपके बालों को नेचुरली काला रंग देगी, साथ ही उन्हें ज्यादा हेल्दी और खूबसूरत बनाने में भी मदद करेगी।

बालों से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स बेहद आम हैं, जैसे- बालों का जल्दी सफेद हो जाना, ग्रोथ रुक जाना, शाइन चली जाना या फिर खूब हेयरफॉल होना। आज लगभग हर दूसरा इंसान इनसे परेशान है। सवाल है कि इनका सॉल्यूशन क्या है, क्योंकि मार्केट वाले प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ इतने इफेक्टिव भी नहीं होते। ऐसे में अगर आप कोई नेचुरल सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं, जो बालों को काला करे और साथ ही उन्हें मजबूत भी बनाए; तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। ये रेमेडी जो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, इतनी सिंपल और इफेक्टिव है कि एक महीने में ही आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। आपको बस दही में कुछ चीजें मिलाकर एक हेयर पैक तैयार करना है, फिर देखिएगा कमाल। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं इसे बनाना कैसे है।
दही में ये चीजें मिलाकर बनाएं हेयर पैक
सफेद बालों को काला करना है, हेयरफॉल रोकना है, लंबाई बढ़ानी है या बालों की नेचुरल चमक वापस लानी है; कोई भी हेयर प्रॉब्लम हो दही में ये चीजें मिलाकर एक हेयर पैक तैयार कर लें। इसके लिए आपको 1 चम्मच के करीब हल्दी पाउडर, कलौंजी के दाने (1 चम्मच), दो लौंग, ताजी दही (लगभग 4 चम्मच), हीना यानी मेहंदी पाउडर (2 चम्मच) और आंवला पाउडर (1 चम्मच) लेना है। आइए अब जानते हैं ये हेयर मास्क तैयार कैसे करना है।
इस तरह बनाएं ये नेचुरल हेयर पैक
हेयर पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही या तवा गैस पर चढ़ाएं। अब इसमें हल्दी पाउडर डालकर ड्राई रोस्ट कर लें, जबतक ये काले रंग की ना हो जाए। हल्दी को किसी बाउल में निकाल लें, फिर उसी कढ़ाही में थोड़ी सी कलौंजी और दो लौंग भी कुछ देर के लिए भून लें। फिर इन्हें कूटकर एक पाउडर सा तैयार कर लें।
इसके बाद लोहे की कढ़ाही में ताजी दही लें और उसे हल्का सा फेंट लें। फिर इसमें भुनी हुई हल्दी और कलौंजी-लौंग का पाउडर एड करें। इन्हें अच्छे से चलाते हुए आपस में मिक्स कर लें। बालों को परमानेंट काल रंग देने के लिए इसमें दो चम्मच कोई भी मेंहदी पाउडर मिला लें, साथ में आंवला का पाउडर भी मिक्स करें। अगर आप मेंहदी पाउडर नहीं मिलाना चाहते हैं, तो आंवला पाउडर थोड़ा ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं।
कितनी देर के लिए रखकर छोड़ना है ये पैक?
अगर आप अपने बालों को काला रंग देना चाहते हैं, तो इसे बनकर रातभर के लिए रख दें। फिर सुबह बालों में अप्लाई करें। वहीं अगर बालों को डीप कंडीशन करना है या हेयरफॉल और हेयर ग्रोथ के लिए ये पैक लगा रहे हैं, तो तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।
कब और कैसे अप्लाई करें?
इस हेयर पैक को हमेशा साफ बालों में अप्लाई करें। इसे आप आधे से एक घंटे के लिए अपने बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं। फिर नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें। शैंपू दो से तीन दिन के बाद ही इस्तेमाल करें।
फायदे क्या-क्या होंगे?
- बालों का झड़ना कम होता है।
- बालों को नेचुरली काला रंग मिलता है। नियमित इस्तेमाल से काले बाल आना शुरू हो सकते हैं।
- बालों में नेचुरली शाइन आती है।
- बालों की लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है।
- बाल ज्यादा सॉफ्ट, शाइनी और मजबूत होते हैं।
- बालों में डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन की समस्या कम होती है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


