
सर्दी में भी होंठ बने रहेंगे गुलाबी और मुलायम, आचार्य बालकृष्ण का ये नुस्खा है असरदार
सर्दियों का मौसम स्किन के लिए थोड़ा खराब होता है। इस मौसम में होंठ फटने लगते हैं और चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। अगर आप भी फटे हुए होंठ से परेशान रहती हैं, तो आचार्य बालकृष्ण का घरेलू नुस्खा अपना सकती हैं।
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्किन केयर करने की जरूरत ज्यादा होने लगती है। इस मौसम में चेहरे से लेकर पांव तक की त्वचा फटने लगती है और ड्राई हो जाती है। कई लोगों के होंठ सर्दी शुरू होने से पहले ही फटना शुरू हो जाते हैं। होठों में छिपी मुस्कान के साथ चेहरे की खूबसूरती भी दिखती है। ऐसे में अगर मुस्कुराहट के साथ फटे होंठ दिखे, तो अच्छा नहीं लगता। ड्राई लिप्स के लिए कई लिप बाम आते हैं लेकिन इन्हें लगाने से होंठ काले भी हो जाते हैं। अगर आप भी फटे हुए होंठ से परेशान हैं तो आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने इसके लिए घरेलू उपचार बताए हैं।

क्या करना है
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, आपको सरसों का तेल हथेली में लेना है और इसे रात में सोने से पहले नाभि पर लगा लेना है। नाभि से शरीर की नसें जुड़ी होती है। नाभि पर तेल लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी रहेंगे। ऐसा आपको लगातार 1 हफ्ते तक करना है और फर्क देखने को मिलेगा।
सरसों तेल के फायदे
सरसों के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे त्वचा पर नमी बनी रहती है और रूखापन दूर होता है। रोजाना सरसों के तेल से चेहरे की मालिश करने से झुर्रियां भी खत्म होती हैं। इसके अलावा ये चेहरे से काले धब्बे और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।

घी
अगर सरसों का तेल न लगा पाये, तो नाभि पर घी लगाएं। घी को हथेली पर लेकर रगड़ें और फिर नाभि पर लगा दें। इससे भी फटे होंठ बिल्कुल सही हो जाएंगे। घी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन ए, डी, ई होता है, जो त्वचा को भीतर से पोषण देने में मदद करता है। इससे स्किन ड्राईनेस खत्म हो जाती है।
लिप केयर
सर्दियों में आप लिप्स केयर करने के लिए रोजाना लिप बाम लगाएं। इसके अलावा ज्यादा केमिकल युक्त लिपस्टिक ज्यादा लगाने से बचें। इससे भी होंठ फटने लगते हैं। होठों को एक्सफोलिएट करें। आप शहद-शक्कर मिक्स करके स्क्रब तैयार कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




