Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटी6 foods must eat in diet to protect skin from winter dryness
स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज रखते हैं ये फूड्स, शुरू कर दें खाना

स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज रखते हैं ये फूड्स, शुरू कर दें खाना

संक्षेप:

Food for dry skin in winter: ठंड का मौसम शुरू होते ही स्किन पर किसी भी तरह के तेल और मॉइश्चराइजर का असर ज्यादा देर नहीं टिकता। गाल से लेकर पैर की एड़ी तक फटी रहती है तो खाने में इन 6 चीजों को शामिल कर लें। विंटर ड्राईनेस होगी दूर और स्किन पर आएगी चमक।

Dec 10, 2025 06:35 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में होंठ फटने, स्किन के ड्राई होने की समस्या काफी ज्यादा परेशान करती है। अक्सर लोग स्किन ड्राईनेस को दूर करने के लिए मॉइश्चराइजर, ऑयल वगैरह का यूज करते हैं। लेकिन स्किन को अगर ठंड की रूखी हवा से बचाना है तो अंदर से नरिश करना जरूरी होता है। इस काम में मदद करेंगे ये फूड्स। जिन्हें खाने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एवाकॉडो

एवाकॉडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है। जो स्किन के प्रोटेक्टिव बैरियर को रिपेयर करने के साथ ही मॉइश्चर को लॉक करने में मदद करता है। जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद नजर आती है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा 3 होता है। वीगन और वेजिटेरियन लोगों के हेल्दी फैट्स और ओमेगा 3 की पूर्ति के लिए ये बेस्ट फूड है। फ्लेक्स सीड्स को रोजाना खाने से ये स्किन बैरियर को स्ट्रांग करता है। जिन लोगों की स्किन ड्राई होकर निकलने लगती है उन्हें अलसी के बीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। ये इश्चर को होल्ड कर विंटर में स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।

संतरा

संतरे में विटामिन सी की मात्रा पर्याप्त होती है। जो कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही स्किन को हाइड्रेटेड, फर्म और सर्दियों के सीजन में ग्लोइंग बनाकर रखता है।

अनार

अनार केवल हेल्थ के लिए ही अच्छा नहीं होता बल्कि ये स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनॉल होता है। जो ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है और स्किन में मॉइश्चर को मेंटेन रखता है।

शकरकंद

शकरकंद में बीटा कैरोटिन की अच्छी खासी मात्रा होती है जो स्किन को ड्राईनेस से दूर रखने में मदद करता है। नये स्किन सेल्स को बनाने और स्किन के टेक्सचर को इंप्रूव करने में शकरकंद हेल्प करती है। इसलिए डाइट में स्वीट पोटैटो को जरूर शामिल करना चाहिए।

अखरोट

अगर स्किन ड्राईनेस की समस्या परेशान करती है। पैरों की एड़ियां फटी रहती है तो डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करें। ओमेगा 3 फैटी एसिड रिच अखरोट स्किन को सॉफ्ट बनाने, सूजन को घटाने और ओवरऑल हाइड्रेशन में मदद करता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।