शेव के बाद मिनटों में शांत होगी जलन, घर की ये 5 चीजें आएंगी काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shaving Ke Baad Jalan Ka Upay: शेव करने के बाद कई लोगों को जलन, लालपन और खुजली की परेशानी होती है। ऐसे में ये 5 आसान घरेलू नुस्खे त्वचा को ठंडक देने और आराम पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

Remedies to calm your skin after shaving naturally

शेव करने के बाद चेहरे पर हल्की जलन, लालपन या खुजली होना बहुत कॉमन है। कई बार त्वचा इतनी सेंसेटिव हो जाती है कि उसे छूने पर भी चुभन महसूस होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत कोई तेज खुशबू वाला लोशन लगा लेते हैं, जिससे कई बार परेशानी और बढ़ जाती है। अगर शेव के बाद त्वचा को सही देखभाल मिले, तो वह जल्दी नॉर्मल हो सकती है। इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। घर की रसोई में मौजूद एलोवेरा, नारियल का तेल, शहद, सेब का सिरका और खाने वाला सोडा जैसी चीजें त्वचा को आराम देने में मदद कर सकती हैं।

1. एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के लिए जाना जाता है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो जलन और लालपन को कम करने में मदद करते हैं।

  • कैसे करें इस्तेमाल? ताजा एलोवेरा का जेल निकालें। शेव के बाद साफ और सूखी त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद चाहें तो चेहरा धो सकते हैं या इसे ऐसे ही रहने दें।

2. नारियल का तेल लगाएं

अगर शेव के बाद त्वचा बहुत रूखी महसूस हो रही है, तो नारियल का तेल आराम दे सकता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

  • कैसे करें इस्तेमाल? हथेली पर नारियल के तेल की कुछ बूंदें लें। इसे हल्के हाथों से शेव की हुई जगह पर लगाएं। बहुत अधिक मात्रा में तेल लगाने से बचें।

3. शहद से मिलेगी राहत

शहद त्वचा को मुलायम रखने और उसे आराम देने में मदद कर सकता है। यह रूखी और खिंची हुई त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है।

  • कैसे करें इस्तेमाल? शुद्ध शहद की पतली लेयर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।

4. सेब का सिरका सावधानी से करें इस्तेमाल

सेब का सिरका कुछ लोगों की त्वचा को आराम पहुंचा सकता है, लेकिन इसे कभी भी बिना पानी मिलाए सीधे त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।

  • कैसे करें इस्तेमाल? एक भाग सेब के सिरके में तीन से चार भाग पानी मिलाएं। रुई की मदद से हल्के हाथों से लगाएं। अगर तेज जलन हो तो तुरंत साफ पानी से धो लें और इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

5. खाने वाला सोडा और ठंडा पानी

खाने वाला सोडा ठंडे पानी में मिलाकर लगाने से कुछ लोगों को जलन और खुजली से आराम मिल सकता है।

  • कैसे करें इस्तेमाल? एक चम्मच खाने वाले सोडे में थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर लेप तैयार करें। इसे प्रभावित हिस्से पर दो से तीन मिनट के लिए लगाएं। बाद में साफ पानी से धो लें।

नोट: अगर त्वचा पर गहरा कट, ज्यादा सूजन, तेज दर्द या संक्रमण के लक्षण दिखें, तो केवल घरेलू उपायों पर भरोसा ना करें और त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।