गुच्छे भर-भर के टूट रहे हैं बाल? 6 चीजों से बनाकर रख लें DIY टोनर, लंबे-घने हो जाएंगे हेयर!
DIY Hair fall Control Toner: क्या आपके भी काफी ज्यादा झड़ रहे हैं? अगर हां, तो महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की जगह एक बार ये DIY टोनर ट्राई कर के देखें। हेयरफॉल तो कंट्रोल होगा ही, साथ में हेयर ग्रोथ भी डबल हो जाएगी।

हेयरफॉल की समस्या आजकल काफी कॉमन हो गई है। खासतौर से गर्मियों में धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से बाल और भी ज्यादा झड़ने लगते हैं। इसके लिए लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन फायदा खास देखने को नहीं मिलता। ऐसे में घर की बनी हुई नेचुरल चीजें काफी इफेक्टिव साबित होती हैं। आज एक ऐसे ही DIY टोनर बनाने की विधि हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। हेयरफॉल रुकने का नाम नहीं ले रहा तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें। ये बालों का झड़ना तो कम करेगा ही, साथ ही नई हेयर ग्रोथ और बालों को ओवरऑल हेल्दी बनाए रखने में भी काफी असरदार है। इसे बनाने के लिए लगभग सारी चीजें आपके घर में ही मौजूद हैं और इस्तेमाल करना भी आसान है।
DIY हेयरफॉल कंट्रोल टोनर बनाने के लिए सामग्री
ये पावरफुल DIY हेयरफॉल कंट्रोल टोनर बालों का झड़ना तो कम करता ही है, साथ ही बाकी प्रॉब्लम्स जैसे बालों की ग्रोथ रुक जाना और असमय सफेद होना; में भी काफी इफेक्टिव है। घर पर रखी कुछ चीजों से ही आप इसे तैयार कर सकते हैं। जैसे- चावल (1 बड़ा चम्मच), चायपत्ती (1 बड़ा चम्मच), मेथी दाना (1 बड़ा चम्मच), लौंग (6-7), मुट्ठीभर फ्रेश करी पत्ता, अदरक का टुकड़ा और साफ पानी ( डेढ़ गिलास)। ये सभी चीजें बालों के लिए बड़ी फायदेमंद हैं। आइए अब इसे बनाने का तरीका जान लेते हैं।
ऐसे बनाएं हेयरफॉल कंट्रोल टोनर
टोनर बनाने के लिए एक पैन को गैस पर चढ़ाएं। इसमें बताई गई मात्रा में कच्चे चावल, चायपत्ती, मेथी दाना, लौंग और मुट्ठीभर ताजे करी पत्ता और एक छोटा अदरक का टुकड़ा डालें। अब इसमें डेढ़ गिलास साफ फिल्टर वाला पानी डालें और सभी चीजों को लगभग 5 मिनट के लिए उबलने दें। अब इसे छानकर एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें।
कितने दिन स्टोर कर सकते हैं?
ये टोनर पूरी तरह नेचुरल है इसलिए फ्रिज में आप इसे लगभग 15 दिनों के लिए ही स्टोर कर सकते हैं। फ्रिज के बिना इसकी शेल्फ लाइफ थोड़ी और कम हो सकती है। ध्यान रहे इसे ज्यादा गर्म जगह पर ना रखें, वरना ये जल्दी खराब हो जाता है।
कैसे और कब इस्तेमाल करना है?
अगर आपको काफी ज्यादा हेयरफॉल हो रहा है तो आप हफ्ते में 3 बार इस पावरफुल DIY हेयरफॉल कंट्रोल टोनर को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हेयरवॉश करने से पहले साफ बालों में अप्लाई करें। बालों की जड़ों में आपको इसे अच्छे से स्प्रे कर लेना है, फिर लगभग 30-40 मिनट तक बालों में रहने देना है और फिर शैंपू कर लेना है।
क्या-क्या हैं इसके फायदे?
- बालों का झड़ना कंट्रोल करने में मदद करता है।
- हेयर ग्रोथ में मदद करता है। अगर आपके बाल बढ़ नहीं रहे हैं या नए बाल ग्रो नहीं हो रहे हैं, तो इस DIY टोनर को जरूर ट्राई करें।
- बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
- बालों को नेचुरली शाइन देता है और सफेद बालों को कम करने में भी मददगार है।
(Images Credit- Pinterest, Instagram)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


