डस्की स्किन है तो बिल्कुल न लगाएं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, वरना पूरा मेकअप लुक दिखेगा भद्दा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डस्की स्किन टोन बेहद आकर्षक होता है लेकिन अगर आप उस पर गलत लिपस्टिक शेड लगाती हैं, तो आपका पूरा लुक खराब दिखेगा। चलिए आपको बताते हैं डस्की स्किन पर कौन से शेड्स लगाने से बचें।

5 lipstick shades do not apply on dusky skin
डस्की स्किन है तो बिल्कुल न लगाएं ये 5 लिपस्टिक शेड्स

आजकल बहुत सी महिलाएं सिर्फ ट्रेंड देखकर लिपस्टिक के नए शेड्स खरीद लेती हैं लेकिन हर कलर आपकी स्किन टोन पर सुंदर लगे ऐसा जरूरी नहीं। स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक लगाने पर चेहरा खिलकर दिखता है लेकिन गलत शेड आपके लुक को बिगाड़ सकता है। अगर आपकी स्किन डस्की है, तो कुछ लिपस्टिक शेड्स से जरूर बचें, वरना मेकअप लुक भद्दा दिखेगा। डस्की स्किन पर कुछ कलर हैं, जो खिलकर दिखते हैं और उससे आपका लुक भी सुंदर लगेगा। तो चलिए बताते हैं डस्की स्किन वाली महिलाओं को किन शेड्स से बचना चाहिए।

1- लाइट न्यूड शेड

बहुत हल्के बेज या पीच न्यूड शेड्स डस्की स्किन पर चेहरे को डल और बेजान दिखा सकते हैं। ऐसा लगता है जैसे होंठों का रंग पूरी तरह गायब हो गया हो। अगर न्यूड लुक पसंद है तो कैरामेल, ब्राउन न्यूड या वार्म न्यूड शेड्स सही ऑप्शन हैं।

2- चॉकी पिंक

बेबी पिंक या बहुत हल्का मिल्की पिंक शेड डस्की स्किन के साथ खिलकर नहीं दिखता बल्कि असली रंग को दबा देता है। इसकी जगह रोज पिंक, डस्टी रोज़ या माउव पिंक जैसे शेड्स ज्यादा सूट करते हैं।

3- लैवेंडर या पेस्टल पर्पल

पेस्टल लैवेंडर और बहुत हल्के पर्पल शेड्स अक्सर डस्की स्किन पर दबकर दिखते हैं और त्वचा के सही रंगत को भी फीका कर देते हैं। पर्पल लिपस्टिक पसंद है तो डीप प्लम, बेरी या वाइन शेड आप चुन सकती हैं।

4- फ्रोस्टी सिल्वर या मेटालिक शेड्स

शिमरी, सिल्वर अंडरटोन या फ्रोस्टी लिपस्टिक शेड्स डस्की स्किन पर अच्छे नहीं लगेंगे। ऐसे शेड्स होठों पर खिलकर नहीं दिखते हैं और स्किन टोन भी काला दिखाते हैं। ऐसे में आपका मेकअप लुक खराब लगेगा।

5- लाइट कोरल

हल्का कोरल या नियॉन ऑरेंज टोन डस्की स्किन पर सूट नहीं करता है। कई बार ये स्किन के वार्म अंडरटोन से मेल नहीं खाता और चेहरे की रंगत अजीब दिखती है। इसकी जगह बर्न्ट ऑरेंज, टेराकोटा या ब्रिक शेड्स आप चुन सकती हैं।

डस्की स्किन के लिए कौन-से लिपस्टिक शेड्स हैं बेस्ट?

-ब्रिक रेड

-वाइन

-प्लम

-चॉकलेट ब्राउन

-टेराकोटा

-डीप बेरी

-वार्म न्यूड

-माउव पिंक

-रेड

-बेबी पिंक

कैसे चुनें सही लिपस्टिक शेड्स?

  • हमेशा अपनी स्किन के अंडरटोन के हिसाब से सही लिपस्टिक शेड्स चुनें। उससे आपका चेहरा ग्लोइंग दिखेगा।
  • खरीदने से पहले शेड को हाथ की बजाय जॉ-लाइन या होंठों के पास टेस्ट करें। इससे आपको पता चलेगा कि ये कैसा दिखेगा।
  • दिन और रात के मेकअप के लिए अलग-अलग शेड्स रखें। दिन की लाइट और रात के अंधेरे में भी शेड अलग दिख सकता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।