महंगे ट्रीटमेंट भूल जाइए! सिर्फ 5 दिनों में झाइयां गायब, जानिए घर की 5 चीजों को लगाने का सही तरीका

Apr 14, 2026 01:25 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

त्वचा पर दिखने वाले छोटे-छोटे भूरे या काले धब्बे होती हैं झाइयां। जो अक्सर बढ़ती उम्र या फिर त्वचा पर मेलानिन नाम का पिगमेंट ज्यादा होने पर हो जाती हैं। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं।

महंगे ट्रीटमेंट भूल जाइए! सिर्फ 5 दिनों में झाइयां गायब, जानिए घर की 5 चीजों को लगाने का सही तरीका

झाइयां (Freckles/Pigmentation) त्वचा पर दिखने वाले छोटे-छोटे भूरे या काले धब्बे होते हैं। जब स्किन में मेलानिन नाम का पिगमेंट ज्यादा बनने लगता है, तब झाइयां होने लगती हैं। आमतौर पर ये गाल, माथे और नाक पर छोटे धब्बे के रूप में होते हैं और इससे चेहरा खराब दिखने लगता है। झाइयों को हटाने के लिए लोग महंगे क्रीम, फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। अगर आप भी झाइयों से परेशान हैं और महंगे ट्रीटमेंट्स नहीं कराना चाहती हैं, तो घर की कुछ चीजों से सिर्फ 5 दिनों में झाइयों से छुटकारा पा सकती हैं।

झाइयों को हटाने के लिए 5 असरदार तरीके-

1) आलू का रस

Raw Potato For Skin

आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। आलू के रस से काले घेरे, दाग-धब्बे, झाइयों से छुटकारा मिल जाता है।

कैसे इस्तेमाल करें- एक कच्चे आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसे रुई की मदद से झाइयों वाली जगह पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ये तरीका आप हर दिन अपनाएं और फर्क देखें।

2) कच्चा दूध और हल्दी

turmeric

हल्दी एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होती है और कच्चा दूध स्किन को अंदर से साफ करता है। दोनों ही चीजें आपको किचन में आसानी से मिल जाएंगी और त्वचा के लिए फायेदमंद भी है।

कैसे इस्तेमाल करें- 2 चम्मच कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। यह न सिर्फ झाइयां कम करेगा बल्कि चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगा। इस नुस्खे को आप हर दिन लगा सकते हैं।

3) पपीते का पल्प

पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम डेड स्किन को हटाकर पिग्मेंटेशन को कम करता है। साथ ही ये मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है।

कैसे इस्तेमाल करें: पके हुए पपीते का एक टुकड़ा मैश करके चेहरे पर 10 मिनट तक रगड़ें। सूखने पर इसे धोएं। यह चेहरे की रंगत एक समान करने में मदद करेगा और झाइयों से छुटकारा दिलाएगा। इसे आप हर दिन लगा सकते हैं, नुकसान नहीं करेगा।

4. तुलसी के पत्ते और नींबू

tulsi

यूपी-बिहार के हर घर के आंगन में तुलसी होती है। तुलसी को पूजा भी जाता है और इसे दवाई के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी की पत्तियां स्किन के लिए भी अच्छी होती है, ये इंफेक्शन को दूर करने और झाइयों, दाग-धब्बे से छुटकारा दिलाती है।

कैसे इस्तेमाल करें: तुलसी के पत्तों को पीसकर उसमें 2 बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसे झाइयों वाले हिस्सों पर लगाएं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हो तो नींबू का रस इसमें न मिलाएं।

5. छाछ

मट्ठे में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की ऊपरी परत को कोमलता से साफ करता है। साथ ही यह मुंहासों को कम करने, टैनिंग हटाने, चेहरे के रंग को निखारने और त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में बेहद मददगार होता है।

कैसे इस्तेमाल करें: चेहरे पर मट्ठा लगाकर मसाज करें। यह धूप से झुलसी त्वचा और झाइयों को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। ये काफी ठंडा होता है, जिससे स्किन को ठंडक मिलती है।

झाइयों से कैसे करें बचाव

-घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। स्कार्फ या दुपट्टा से फेस कवर करें।

- गर्मी के मौसम में खूब पानी पिएं। पेट साफ रहेगा तो चेहरा भी चमकेगा और हाइड्रेटेड रहने से स्किन प्रॉब्लम्स भी खत्म हो जाती हैं।

नोट- ये सभी घरेलू उपाय हैं और सभी का स्किन टाइप अलग होता है तो झाइयां ठीक होने में समय लग सकता है। अपनी स्किन पर इन चीजों को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इन्हें न अप्लाई करें और डॉक्टर से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।