Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटी5 easy tips to prevent dry skin on hands in winter rukhe hathon ki dekhbhal kaise karen
सर्दी में लोशन लगाने के बाद भी रूखे दिखते हैं हाथ? तो ये 5 टिप्स अपनाकर स्किन बनाएं सॉफ्ट

सर्दी में लोशन लगाने के बाद भी रूखे दिखते हैं हाथ? तो ये 5 टिप्स अपनाकर स्किन बनाएं सॉफ्ट

संक्षेप:

ठंड का मौसम वैसे तो सभी को पसंद होता है लेकिन ये स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। इस मौसम में हाथ-पैर की त्वचा खुश्क और रूखी बनी रहती है। अगर आपके हाथ ड्राई रहते हैं, तो हम आपको 5 आसान टिप्स बताने जा रहे हैं।

Jan 06, 2026 12:15 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दी के मौसम में स्किन का बुरा हाल हो जाता है। ठंडक के कारण त्वचा खुश्क और रूखी दिखने लगती है, कई बार लोशन लगाने के बाद भी स्किन ड्राई बनी रहती है। सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग चेहरे की देखभाल करते हैं लेकिन हाथ पर ध्यान नहीं देते। हाथ के स्किन की सही केयर न की जाए, तो त्वचा रूखी और सिकुड़ी हो जाती है। ऐसे में आपके हाथ गंदे दिखने लगेंगे। अगर आप क्रीम लगाती है और इसके बाद भी हाथ रूखे दिखते हैं, तो कुछ टिप्स अपनाकर जरूर देखें। ये तरीके काफी पुराने हैं और इनसे त्वचा मुलायम हो जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे बनाएं हाथों को मुलायम

1- गुनगुना पानी

हाथों को धोने के लिए हमेशा गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें। ज्यादा गर्म पानी आपकी त्वचा को खुश्क बना सकता है और इससे स्किन की नमी भी खत्म हो जाती है। इसी कारण से लोशन लगाने के बाद भी हाथ बेजान दिखते हैं। गुनगुना या फिर हल्का ठंडा पानी ही यूज करें।

2- सही क्रीम चुनें

हाथों पर लगाने के लिए हमेशा अच्छी और सही क्रीम चुनें। क्रीम लगाती हैं, तो शिया बटर या हायलूरोनिक एसिड वाली क्रीम ही चुनें। इससे हाथ मुलामय बने रहेंगे और इसे सुबह-रात को सोने से पहले लगाएं। इसके अलावा आप रात को सोने से पहले हाथों पर हल्का सा ग्लिसरीन लगाएं। ग्लिसरीन भी हाथों की त्वचा पर नमी बनाए रखेगा और ड्राईनेस नहीं होगी।

3- सनस्क्रीन

धूप में जाने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लगाएं। कई लोगों को लगता है कि जाड़े में सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती। ऐसा बिल्कुल नहीं है, जाड़े की धूप से भी हाथों-फेस की त्वचा ड्राई और सिकुड़ सकती है। इसलिए भले ही आप स्वेटर पहनते हो, लेकिन सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

winter hand care

4- दस्ताने पहनें

अगर किचन में काम करते हुए पानी में हाथ ज्यादा रहते हैं, तो ग्लव्स पहनकर काम करें। लगातार ठंडे पानी में काम करने से भी हाथ ड्राई रहते हैं। ऐसे में हाथों पर कई बार सफेद पपड़ी बनने लगती है। पानी वाला काम खत्म कर आप हाथों को गैस पर सेंक लें और सरसों का तेल लगाएं।

5- नाइट केयर

सर्दी में शरीर को सबसे ज्यादा आराम रात में मिलता है। ऐसे में आप सोने से पहले नाइट केयर जरूर करें। हाथ पर क्रीम या ग्लिसरीन लगाएं या किसी तेल से मसाज कर फिर सोएं। ऐसे में हाथों की स्किन ड्राई नहीं होगी और सॉफ्ट बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:सांवले हाथों पर सुंदर लगेंगे ये 7 नेल पेंट कलर्स, आप भी कर लें ट्राई
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।