एक्ट्रेसेस की ग्लोइंग स्किन का देसी राज है बेसन-दही फेस पैक, जानिए इसके 5 गजब के फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई एक्ट्रेसेस से आपने सुना होगा कि स्किन के लिए बेसन-दही वाला फेस पैक फायदेमंद होता है। जया किशोरी भी इसे बचपन से लगाती आ रही हैं, चलिए आज हम आपको इसे लगाने के कुछ फायदों के बारे में बताते हैं।

5 amazing skin benefits of applying besan curd pack on face
बेसन-दही का फेस पैक चेहरे पर लगाने से मिलते हैं 5 फायदे

स्किन पर ग्लो कायम रखने के लिए एक्ट्रेसेस को कई चीजें करनी पड़ती हैं, फिक्स डाइट, स्किन केयर रूटीन, देसी चीजें और ना जाने क्या-क्या। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो देसी नुस्खों पर विश्वास करती हैं और त्वचा की सुंदरता को निखारने के लिए उन तरीकों को अपनाती हैं। देसी तरीकों में सबसे पुराना है दही-बेसन वाला फेस पैक, ज्यादातर घरों में इसे उबटन भी कहते हैं। त्वचा को निखारने और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग दही-बेसन वाला पैक लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फेस पैक को लगाने से क्या फायदा मिलता है और आखिर सेलिब्रिटी भी इसे क्यों अपना रहे हैं।

दही-बेसन में होते हैं कई गुण

त्वचा के लिए बेसन-दही को कई सालों से गुणकारी माना जा रहा है। शादी से पहले हल्दी-बेसन-दही या दूध से बना उबटन दुल्हन की त्वचा को निखारने के लिए लगाया जाता है। अगर आप स्किन खिली-खिली और स्मूद चाहते हैं, तो ये फेस पैक लगा सकते हैं। इसे लगाने से सिर्फ निखरी त्वचा ही नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।

बेसन-दही फेस पैक लगाने के 5 फायदे

1. निखार लाने में करता है मदद

अगर आपके चेहरे पर टैनिंग-कालापन है, तो बेसन-दही का फेस पैक उसे साफ करने में मदद करेगा। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। बेसन स्किन को डीप क्लीन कर साफ करता है।

2. सॉफ्ट-सॉफ्ट मिलेगी स्किन

दही में ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को स्मूद और क्लियर बनाने में मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इस फेस पैक को लगाने के बाद सॉफ्टनेस मिलेगी। दही ड्राईनेस कम करके स्किन को नमी देने में मदद करता है।

3. त्वचा को रखेगा हाइड्रेटेड

बेसन-दही वाला फेस पैक सिर्फ रंगत ही नहीं निखारेगा ये आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखेगा। कई बार गंदगी या फिर अन्य कारणों की वजह से चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे में ये फेस पैक आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करेगा।

4. दाग-धब्बो हो सकते हैं कम

अगर आप रूटीन में इस फेस पैक को लगाते हैं, तो दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और झाइयों को हल्का करने में मदद करते हैं। तो वहीं, बेसन में मौजूद तत्व स्किन को एक्सफोलिएट करते हैं।

5. ऑयली स्किन के लिए भी बढ़िया

अगर आपकी स्किन ऑयली है और नाक, ठुड्डी के आस-पास तेल निकलता है, तो बेसन-दही वाला फेस पैक जरूर लगाएं। इसे लगाने से एक्स्ट्रा ऑयल कम हो जाएगा और आपका चेहरा हमेशा खिला-खिला दिखेगा।

कैसे बनाएं और लगाएं- तरीका जान लीजिए

2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। ज्यादा गाढ़ा लगे तो हल्का पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट तक सूखने दें और फिर मसाज करते हुए छुड़ा लें। चेहरे को सादे पानी से धोएं और फिर मॉइश्चराजर लगाएं। हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं, इससे ज्यादा न लगाएं वरना स्किन डैमेज हो सकती है।

नोट- अगर चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो इसे न लगाएं। स्किन सेंसिटिव है या फिर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो बिना पैच टेस्ट के फेस पैक अप्लाई न करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीबेसन-दही का फेस पैक चेहरे पर लगाने से मिलते हैं 5 फायदे, जानें सही तरीका