Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटी4 skin care steps you can skip in routine dermatologist explain simple skin care routine
क्या मॉर्निंग फेसवॉश से लेकर स्क्रब जैसे स्किन केयर रूटीन छोड़ना है सही? डर्मेटोलॉजिस्ट ने दिया जवाब

क्या मॉर्निंग फेसवॉश से लेकर स्क्रब जैसे स्किन केयर रूटीन छोड़ना है सही? डर्मेटोलॉजिस्ट ने दिया जवाब

संक्षेप:

Can we skip that 4 skin care routine: स्किन केयर रूटीन में मॉर्निंग फेसवॉश से लेकर स्क्रब जैसी कई चीजें शामिल रहती है। लेकिन जरूरी नहीं कि ये सारे स्किन केयर रूटीन हर स्किन टाइप पर सूट करें जैसे मॉर्निंग फेसवॉश और मॉइश्चराइजर। डर्मटोलॉजिस्ट से जानें कौन से स्टेप स्किन केयर रूटीन में छोड़ सकते हैं।

Jan 02, 2026 09:45 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्किन की देखभाल करने के लिए कुछ स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी है। लेकिन इतने ढेर सारे स्टेप को फॉलो करना हर किसी के लिए आसान नहीं। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि ढेर सारे स्किन केयर रूटीन के स्टेप में से ये 4 स्टेप को आप आसानी से स्किप कर सकती हैं। आप भी जान लें कौन से स्किन केयर स्टेप को छोड़कर भी स्किन पर ग्लो बना रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मॉर्निग फेसवॉश

मॉर्निंग फेसवॉश को आप स्किप कर सकती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि अगर आपकी स्किन ड्राई टू कॉम्बिनेशन स्किन है तो रात को सोने से पहले अच्छी तरह से फेस वॉश करने के बाद मॉर्निंग में स्किप किया जा सकता है।

मॉइश्चराइजर लगाना

स्किन को मॉइश्चराइज करना तो जरूरी होता है। लेकिन स्किन डॉक्टर बताती हैं कि अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप मॉर्निंग में सीरम यूज करती हैं तो सीरम के बाद बस सनस्क्रीन अप्लाई कर लें। आपको मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये स्किन को आसानी से सॉफ्ट और मॉइश्चराइज रखेगा।

टोनर को कर दें स्किप

काफी सारे लोग टोनर के यूज को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। तो सबसे पहले जान लें कि टोनर का इस्तेमाल स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने के लिए होता है। हार्श केमिकल वाले फेसवॉश या सोप से स्किन को साफ करने के बाद टोनर से स्किन का पीएच लेवल मेंटेन रहता है। लेकिन अगर आप माइल्ड और स्किन फ्रेंडली फेसवॉश का यूज कर रही है जिसका पीएच लेवल बैलेंस है तो अलग से टोनर लगाने की जरूरत नही है और इस स्टेप को आसानी स्किप किया जा सकता है।

डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब का यूज

डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब और एक्सफोलिएटर का यूज करने की जरूरत नही है। अगर डेली रूटीन में आप एचए और बीएचए बेस्ड प्रोडक्ट का यूज करते हैं तो ये केमिकल एक्सफोलिएटर होते हैं जो स्किन पर स्क्रब की तरह ही काम करते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।