क्या आप भी धूप से बचने के लिए चेहरे पर बांधती हैं कपड़ा? जान लें इसके 4 बड़े नुकसान
धूप में निकलने से पहले चेहरे पर स्कार्फ या दुपट्टा बांधना आजकल काफी आम हो चुका है लेकिन क्या आप इसके नुकसान जानती हैं। दुपट्टा बांधकर धूप में निकलना स्किन के लिए फायदेमंद लगता है लेकिन इससे त्वचा को कुछ नुकसान भी पहुंचते हैं।

गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर पड़ता है। ऐसे में त्वचा को टैनिंग और डैमेज से बचाने के लिए ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं घर से निकलते समय चेहरे पर स्कार्फ, दुपट्टा या रूमाल बांधना पसंद करती हैं। कई लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन कपड़ा बांधना उन्हें ज्यादा आसान और असरदार लगता है। ऑफिस, कॉलेज या किसी भी काम के लिए बाहर जाते समय घंटों तक चेहरा ढककर रखना आम बात हो गई है। हालांकि इससे धूप से बचाव जरूर होता है, लेकिन लंबे समय तक चेहरे को ढककर रखने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
मुंह पर कपड़ा बांधने के 4 बड़े नुकसान क्या हैं-
1. स्किन पर पिंपल्स की समस्या
लंबे समय तक चेहरे पर कपड़ा बांधने से पसीना और धूल उसमें जमा हो जाती है। इससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स, एक्ने और रैशेज की समस्या बढ़ सकती है। स्किन पोर्स बंद होने पर कपड़ा बिना बांधे भी मुंहासे निकलने लगेंगे। मुंहासों के कारण चेहरे पर धब्बे पड़ जाते हैं।
2. स्किन को ऑक्सीजन की कमी
जब आप घंटों तक चेहरा कवर रखते हैं, तो स्किन को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इससे त्वचा बेजान और डल दिखने लगती है। ऐसे आपको टैनिंग न होते हुए भी चेहरे पर कालापन दिखाई देगा।
3. बैक्टीरिया का खतरा
एक ही स्कार्फ या दुपट्टा बार-बार इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया स्किन इंफेक्शन और एलर्जी का कारण बन सकते हैं। सेम दुपट्टे में पसीना, धूल जमा होती है और फिर उसे अलमारी या बैग में रखने से कपड़ा और गंदा हो जाता है। ऐसे में स्किन पर बैक्टीरिया होने का खतरा बढ़ जाता है।
4. स्किन टोन पर असर
चेहरे को लंबे समय तक कवर करके रखने से स्किन को समान रूप से धूप नहीं मिलती है। इससे कई बार स्किन टोन पैची या फिर असमान दिखने लगती है। जैसे कही पर त्वचा काली तो कही पर गोरी दिखेगी।
चेहरा कवर करने का सही तरीका-
चेहरे को कवर करने का सबसे सही तरीका है कॉटन का साफ कपड़ा आप बांधें और उसे रोजाना धोकर रखें। अगर रोज नहीं धो सकते हैं, तो 2 कपड़े रखें और बदलकर यूज करें और फिर धोएं। स्कार्फ को बहुत टाइट न बांधें, हल्का लूज रखें ताकि हवा पास हो सके। अगर लंबे समय तक बाहर रहना है, तो दुपट्टे को बीच-बीच में खोलते रहे, जिससे हवा पास हो।
क्या करें-
दुपट्टा बांध रही है तो भी अच्छी एसपीएफ वाली सनस्क्रीन लगाएं। हाइड्रेट रहने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें और घर आते ही माइल्ड फेसवॉश से चेहरे को धोएं। ऐसा करने से आपकी स्किन स्वस्थ और खिली-खिली बनी रहेगी।
नोट- यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए तैयार किया गया है। ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। सेंसिटिव स्किन वाले लोग डॉक्टर से सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


