स्किन साफ करने वाला लूफा ही पहुंचा सकता है नुकसान! डॉक्टर से जानें 4 साइड इफेक्ट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नहाते समय आप भी लूफा का इस्तेमाल करते हैं, तो रुक जाइये। स्किन स्पेशलिस्ट लूफा यूज न करने की सलाह दे रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं इसके इस्तेमाल से त्वचा को क्या नुकसान पहुंच रहा है।

side effects of using loofah for bath
लूफा से स्किन को पहुंच रहा नुकसान, डॉक्टर से जानें

नहाने के लिए तरह-तरह के साबुन, जेल का इस्तेमाल हम करते हैं और साथ में हर बाथरूम में आपको लूफा टंगा हुआ भी मिलेगा। लूफा में जेल या फिर बदन पर साबुन लगाकर हम शरीर को ऐसे रगड़ते हैं, जैसे सारी मैल-गंदगी मिनटों में निकल जाएगी। लूफा कुछ लोगों को इसलिए भी पसंद होता है क्योंकि इसमें झाग खूब बनता है। अगर आपको भी लूफा से नहाना अच्छा लगता है, तो थोड़ा रुक जाइये। लूफा आपकी स्किन के लिए बुरा हो सकता है, ऐसा हम नहीं कई स्किन डॉक्टर कह रहे हैं। डॉक्टर अंकुर गौतम ने बताया कि लूफा इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपकी स्किन को नुकसान होता है बल्कि इससे और भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं आखिर लूफा से क्या नुकसान हो सकते हैं।

असली लूफा कैसा होता है?

लूफा (Loofah) आमतौर पर लूफा पौधे (Luffa) के सूखे, रेशेदार फल से बनाया जाता है। इसके फल को पकने दिया जाता है, फिर छिलका और बीज हटाकर अंदर के रेशेदार जाल को सुखाया जाता है। यही सूखा रेशेदार हिस्सा नहाने में इस्तेमाल होने वाला लूफा बनता है। लेकिन आजकल नेचुरल लूफा मार्केट में नहीं आ रहे बल्कि प्लास्टिक वाले बिक रहे हैं और हम सभी वहीं इस्तेमाल कर रहे हैं। प्लास्टिक वाले लूफा थोड़े सख्त होते हैं, जिससे स्किन डैमेज होने का खतरा रहता है।

क्या होते हैं नुकसान

1. बैक्टीरिया और फंगस का पनपना

अगर आप प्लास्टिक वाले लूफा का इस्तेमाल करने के बाद उसे गीला ही छोड़ देते हैं या फिर उसमें साबुन लगा रहता है। तो उसमें स्टैफिलोकोकस ऑरिय नाम के बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो आपकी स्किन के लिए खराब होते हैं। लूफा को अच्छे से धोएं और फिर धूप में सुखाने के बाद ही यूज करें।

2. स्किन कर देता है ड्राई

अगर आप लूफा से त्वचा को तेजी से रगड़ते हैं, तो धीरे-धीरे ये आपकी स्किन को ड्राई कर देता हैं। बार-बार लूफा का इस्तेमाल करने से त्वचा का प्राकृतिक तेल हट जाता है, जिससे ड्राईनेस बढ़ जाती है। ऐसे में आप अपने मॉइश्चराइजर को दोष देते होंगे।

3. दाग-धब्बों की समस्या

लंबे समय तक लूफा का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर दाग-धब्बे बन सकते हैं। लूफा का लगातार इस्तेमाल आपकी स्किन को काट सकता है और ऐसे में दाने निकलेंगे। फिर उसी से दाग-धब्बे बन जाते हैं। कई लोगों की पीठ पर पिग्मेंटेशन देखा गया है, जो सख्त लूफा के इस्तेमाल से हो सकता है।

4. सेंसिटिव स्किन के लिए नुकसान

अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, तो लूफा का इस्तेमान न करें। इससे रेडनेस, ड्राईनेस, खुजली और जलन हो सकती है। यह आपकी स्किन से डेड स्किन या मैल को साफ नहीं करता बल्कि स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाता है।

क्या करना चाहिए?

लूफा की जगह आप हाथों से ही साबुन या जेल लगाकर गंदगी साफ करें। नहाने के बाद अपनी स्किन को सही से मॉइश्चराइज करें और किसी भी सख्त चीज को स्किन पर डायरेक्ट इस्तेमाल करने से बचें। लूफा अगर यूज करते हैं, तो अच्छी क्वालिटी का खरीदें, प्लास्टिक वाला नुकसानदायक होता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ब्यूटीरोज लूफा से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान! स्किन पर हो सकती हैं ये 4 परेशानियां