सनस्क्रीन क्यों हो जाती है बेअसर? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कौन सी 3 गलती ना करें
Sunscreen mistakes to avoid: स्किन को तेज धूप और उसकी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाती हैं लेकिन फिर भी टैनिंग और सनबर्न की शिकार हैं। तो इसके लिए आपके सनस्क्रीन में कमी नहीं बल्कि आपके लगाने के तरीके में गड़बड़ी है। जानें ये 3 सनस्क्रीन मिस्टेक।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल सूरज की यूवी रेज से स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन काफी सारे लोगों की शिकायत होती है कि वो तो हर दिन सनस्क्रीन लगाते हैं। फिर भी उनकी स्किन में टैनिंग और सनबर्न जैसी दिक्कत होने लगती है। दरअसल, स्किन एंड हेयर की डॉक्टर सोनाली चौधरी ने शेयर किया है कि अक्सर लोग सनस्क्रीन अप्लाई करते समय ये 3 गलतियों को दोहराते हैं। जिसकी वजह से उनकी स्किन पर सनस्क्रीन पूरी तरह से इफेक्टिवली काम नहीं कर पाती। आप भी जान लें ये 3 सनस्क्रीन से जुड़ी मिस्टेक।
कम मात्रा में लगाना
काफी सारे लोग सनस्क्रीन फेस और गर्दन पर अप्लाई तो करते हैं लेकिन वो काफी कम मात्रा होती है। जो पूरे स्किन पर अच्छी तरह से कवर कर अब्जॉर्ब नहीं कर पाती। जिसकी वजह से सनस्क्रीन पूरी तरह से इफेक्टिव भी नहीं होती।
क्या है सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका
सनस्क्रीन स्किन पर पूरी तरह से प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर रखे इसके लिए फिंगर रूल याद रखें। अपनी दो उंगलियों की लेंथ के बराबर सनस्क्रीन को लें। फिर इसे पूरे फेस और नेक पर अप्लाई करें। जिससे ये पूरी तरह से स्किन को कवर कर सके।
दिन में केवल एक बार सनस्क्रीन लगाना
ज्यादातर लोग दिन में केवल एक बार ही सनस्क्रीन लगाते हैं। जबकि ये सबसे बड़ी मिस्टेक है क्योंकि कुछ समय बाद पसीना, धूलमिट्टी, पानी और स्किन के ऑयल की वजह से सनस्क्रीन हट जाती है।
सनस्क्रीन लगाने का क्या है सही तरीका
इसलिए डॉक्टर ने बताया कि बेहतर इफेक्ट के लिए हर चार से पांच घंटे पर सनस्क्रीन को दोबारा से अप्लाई करें।
केवल बाहर जाते वक्त सनस्क्रीन लगाना
ज्यादातर लोग केवल घर से बाहर निकलते वक्त ही सनस्क्रीन लगाते हैं। जबकि ये क्रीम यूवी रेज के साथ इनडोर एरिया में लैपटॉप वर्क करने वालों को लगानी चाहिए। क्योंकि खिड़कियों से आने वाली सनरेज में मौजूद यूवीए रेज स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। जिससे प्रोटेक्शन के लिए सनस्क्रीन को इनडोर होने पर भी लगाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


