बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगेगी जब अपनाएंगे 3 नुस्खे, महंगे प्रोडक्ट भी होंगे फेल

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बालों की ग्रोथ के लिए देखभाल के साथ अंदरूनी पोषण दोनों जरूरी है। यहां 3 ऐसे नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाने के बाद बालों की लंबाई तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगी। 

बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगेगी जब अपनाएंगे 3 नुस्खे, महंगे प्रोडक्ट भी होंगे फेल

बाल लंबे और घने सबसे अच्छे लगते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए महिलाएं तरह-तरह के तेल और शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ प्रोडक्ट्स काफी नहीं हैं। बालों की ग्रोथ महंगे प्रोडक्ट पर नहीं बल्कि यह सही देखभाल, स्कैल्प की सेहत, पोषण और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने पर निर्भर करता है। कुछ महिलाएं लगातार झड़ते बालों की वजह से बहुत परेशान रहती हैं और इससे निपटने के लिए ढेरों नुस्खो को अपनाती हैं। लेकिन अगर आपकी अंदरूनी सेहत सही नहीं होगी तो आपको परेशानी से राहत भी नहीं मिलेगी। यहां हम तीन नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपकों बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है।

तिल का पेस्ट

तिल आयुर्वेद में एक सुपरफूड माना जाता है। चाहे काले तिल हों या सफेद, ये दोनों ही पोषक तत्वों का खजाना हैं। बालों पर तिल का पेस्ट लगाने के लिए 50 ग्राम काले तिल और 25 ग्राम सफेद तिल को सूखा भून लें। फिर इसे पीस लें और थोड़े से नारियल तेल में मिलाएं। खाने के बाद या सुबह इस मिक्स को खाएं। तिल एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होते है जो बालों की सेहत और रंगत को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं।

मेथी का पानी

मेथी दाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये सिर्फ किचन का एक मसाला नहीं है, बल्कि यह बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो बालों की कायापलट कर सकता है। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए आधा छोटा चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह पानी पी लें और नरम हुए दानों को खा लें।

बीजों का मिक्स

भूने हुए काले तिल, सफेद तिल, कलौंजी, सौंफ, धनिया और करी पत्ते का मिक्स लें। इसे पीसकर रख लें और रोजाना एक चम्मच गर्म पानी के साथ या दही/स्मूदी में मिलाकर खाएं। इस मिक्स को तेज गर्मी के दिनों में अवॉइड करें क्योंकि इससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

टिप- ये नुस्खे बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए रातोंरात काम नहीं करते हैं । ये नुस्खे शरीर को पोषण देते हैं और धीरे-धीरे बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। ध्यान रखें कि विटामिन E, C और ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों के रोम को मजबूती देते हैं। इसलिए उन चीजों को डायट में शामिल करें जो इन पोषक तत्वों से भरपूर हों।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।