रसोई से उठा लें ये 3 सामान और हर सुबह लगा लें, कभी नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Skin Care Tips: रोजमर्रा के काम और बिजी लाइफस्टाइल में लेडीज को अक्सर अपनी स्किन केयर के लिए टाइम ही नहीं मिलता। और जब टाइम मिलता है तो पार्लर जाकर पैसे खर्च कर देती हैं। जबकि रसोई में रखें ये तीन सामान उनकी स्किन पर मनचाहा ग्लो ला सकते हैं। जानें किन चीजों से बनाएं फेस पैक।

ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं होममेड फेस पैक

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लेडीज पता नहीं कितने जतन करती हैं। कई स्टेप के स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। जबकि सच्चाई ये है कि आम घरेलू महिलाएं जो 30-40 की उम्र की हैं उनके पास इन सारे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने का टाइम ही नहीं होता। उन्हें तो जब कहीं बाहर जाना होता है तो वो केमिकल वाले क्रीम पर भरोसा करती हैं और अपने ब्लेमिशेज को छिपाती हैं। लेकिन अब नहीं! अब आप अपने किचन में रखें बस इन 3 इंग्रीडिएंट्स को थोड़ा सा उठाकर हर रोज सुबह चेहरे पर लगा लें। बच्चे का टिफिन बनाने से पहले चेहरे पर लगाएं और ब्रेकफास्ट बनाने के बाद अपने चेहरे को भी साफ कर लें। इतनी ही देर में जो ग्लो मिलेगा वो आपके सारे ब्लेमिशेज को दूर करेगा और पार्लर के चक्कर लगाने के समय और पैसे को भी बचायेगा। जानें कौन सा फेस पैक दिखाएगा कमाल।

रसोई में रखें इन 3 चीजों से बनाएं फेस पैक

एक चम्मच दही, एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चुटकी हल्दी लें। इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। आधा घंटा तक लगा रहने दें। अगर थोड़ी देर और स्किन पर रह जाएगा तो ये नुकसान नहीं करेगा। बस एक घंटे के पहले ही इसे हल्के हाथ से मसाज करें और स्क्रब कर लें। कॉफी पाउडर नेचुरल स्क्रब का काम करेगा। वहीं दही ना केवल चेहरे की टैनिंग और दाग-धब्बों को कम करेगी बल्कि अंदर से मॉइश्चराइज भी करेगी। वहीं चुटकीभर शुद्ध हल्दी अगर मिला ली तो ये एंटी एजिंग इफेक्ट स्किन पर देगी और साथ ही किसी भी तरह के एक्ने, पिंपल को नहीं आने देगी। बस फेस को स्क्रब के बाद अच्छी तरह से वॉश कर लें। वॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर लगा लें। ड्राई स्किन वालों के लिए ये फेस पैक अच्छा रिजल्ट देगा।

रोजाना लगाने से दिखेगा फर्क

अगर आपने सप्ताह में तीन से चार बार इसी फेस पैक की मदद से चेहरे को क्लीन करना स्टार्ट कर दिया तो चेहरे पर दिख रही ड्राईनेस और फीकापन दूर होगा। दही की वजह से अंदर तक मॉइश्चर जाएगा जो हाइड्रेट करेगा स्किन को और नरिश भी करेगा। जिससे कुछ समय बाद स्किन ग्लोइंग और शाइनी, प्लम्पी दिखने लगेगी। तो बस फेस पैक को रूटीन में शामिल करें। केवल लेडीज ही नहीं बल्कि कॉलेज गोइंग गर्ल भी इस फेस पैक को लगाकर स्किन पर ग्लो पा सकती हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।