जल्दी बढ़ने लगेंगे बाल, हेयर ग्रोथ के लिए बेस्ट है 3 अलग-अलग तरह का पानी
लंबे घने बाल लुक को काफी इंहेंस कर देते हैं। लेकिन आजकल ज्यादा हीट-स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट और जेनेटिक्स भी बालों की ग्रोथ रोकने के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में यहां हम 3 तरह के पानी बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से बाल तेजी बढ़ेंगे और स्ट्रॉन्ग भी रहेंगे।

लंबे और घने बाल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। लेकिन बालों की लंबाई न बढ़ना या एक जगह आकर रुक जाना काफी आम समस्या है। दरअसल बालों के बढ़ने की एक साइकल होती है। जब इस साइकल में कोई रुकावट आती है, तो बालों की लंबाई बढ़ना बंद हो जाती है। जब बालों के निचले हिस्से में दोमुंहे बाल हो जाते हैं, तो बाल नीचे से टूटने लगते हैं। ऐसे में बाल जड़ से तो बढ़ते हैं, लेकिन नीचे से टूटने के कारण उनकी लंबाई उतनी बनी रहती है। इसके अलावा बार-बार बालों को स्ट्रेट करना, कर्ल करना, ब्लो-ड्रायर का इस्तेमाल करना या ब्लीच और केमिकल कलर लगाने से बाल कमजोर हो जाते हैं। अगर आपके बाल कमजोर हो गए हैं और उनकी लंबाई नहीं बढ़ रही है तो हेयर ग्रोथ के लिए यहां हम 3 तरह के पानी को इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं। जानिए-
कैसे करें इन तीनों पानी का इस्तेमाल
1) चावल का पानी
इस पानी को बनाने के लिए चावल को अच्छे से धोकर पानी में कम से कम 24 घंटे के लिए भिगो दें। इसके फर्मेंट होने पर ये बालों में इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा। इसे बालों में लगाने के लिए पहले शैम्पू करें फिर चावल के पानी से हेयर वॉश करें। 20 मिनट के बाद साफ पानी से बालों को धो लें। इस पानी को हफ्ते में दो बार यूज करें। चावल के पानी में अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। यह बालों के बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करता है और नए बाल उगाने में मदद करता है।
2) रोजमेरी वाटर
इस पानी को पहले तैयार करें। इसके लिए रोजमेरी की पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर इसे ठंडा करें। अब एक स्प्रे बोतल में ये पानी भरें और फिर इसे स्कैल्प पर स्प्रे करें। अच्छी तरह से स्प्रे करें और 30 मिनट बाद शैम्पू से हेयर वॉश करें। रोजमेरी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बहुत तेजी से बढ़ाती है। जब बालों की जड़ों को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन मिलता है, तो कमजोर बाल झड़ने बंद हो जाते हैं और नए व घने बाल उगने लगते हैं।
3) मेथी का पानी
बालों की ग्रोथ के लिए मेथी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मेथी के बीज को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। फिर इस पानी का इस्तेमाल स्कैल्प पर करें। 20 मिनट के बाद शैम्पू का इस्तेमाल करके बालों को धो लें। मेथी में आयरन, प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें ठीक करते हैं।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


