चेहरे की झाइयां और कालापन दूर करेगा पपीता! 15 दिन ऐसे कर लें इस्तेमाल, फर्क साफ दिखेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Papaya For Glowing Skin: आपकी स्किन की हालत भी खराब हो गई है, तो केमिकल्स नहीं बल्कि ये नेचुरल तरीका ट्राई कर के देखें। इस तरह पपीता खाने और लगाने से कुछ ही दिनों में आपका चेहरा साफ और सुंदर नजर आने लगेगा।

Papaya For Glowing Skin

आजकल स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स काफी कॉमन हो गई हैं। खासकर पिगमेंटेशन यानी झाईयां, डल स्किन, चेहरे की रंगत फीकी पड़ना, दाग-धब्बे और टैनिंग की वजह से होने वाला कालापन; ज्यादातर लोग इन समस्याओं से परेशान हैं। इनके लिए ढेरों स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स मार्केट में मौजूद तो हैं, लेकिन एक तो वो काफी महंगे होते हैं और कई बार उतने इफेक्टिव भी नहीं होते। ऐसे में आप हम आपके साथ एक सस्ता और इफेक्टिव तरीका शेयर कर रहे हैं, जो अंदर से आपकी स्किन को बदलकर रख देगा। जी हां, बस आपको रोज पपीते का सेवन करना है और एक खास फेस पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई करना है। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन से ये सारी प्रॉब्लम्स दूर होना शुरू हो जाएंगी। आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।

अपनी डेली डाइट में शामिल करें पपीता

पपीता ना सिर्फ पेट और बाकी हेल्थ के लिए फायदेमंद है बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत बढ़िया होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करते हैं। अगर आपकी स्किन का निखार चला गया है, पिगमेंटेशन, दाग-धब्बे या कालापन है, तो पपीते को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं। रोज सुबह एक प्लेट पका हुआ पपीता नियमित रूप से खाएं। सुबह नहीं खा पा रहे हैं तो शाम के वक्त भी इसका सेवन कर सकते हैं, अंदर से स्किन निखरने लगेगी।

पपीते से बनी ये फेस पैक अप्लाई करें

स्किन को अंदर से निखारने के लिए रोज पपीता खाने के साथ-साथ एक फेस पैक भी अप्लाई करें। ये आपको इंस्टेंट ग्लो देने के साथ स्किन को रिफ्रेश और ब्राइट बनाने में मदद करता है। खासकर पिगमेंटेशन या टैनिंग की समस्या हो तो ये पैक आपको नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए थोड़ा सा पका हुआ पपीता लें, उसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर एक्ने-पिंपल या दाग-धब्बे हैं, तो थोड़ा सा नीम का पाउडर भी मिला सकते हैं। इनका पेस्ट बना लें, फिर साफ चेहरे पर लगभग 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। इसके बाद पानी से वॉश कर लें और कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें।

हफ्ते में कितने दिन इस्तेमाल करें

ये फेसपैक आप हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर से अगर पिगमेंटेशन ज्यादा है या टैनिंग को जल्दी रिमूव करना है, तो एक दिन छोड़ कर लगा सकते हैं। ये चेहरे से जुड़ी लगभग हर प्रॉब्लम में काफी अच्छी तरह से वर्क करता है और ब्राइट-ग्लोइंग स्किन पाने में भी मदद करता है।

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

हर स्किन टाइप अलग होता है। इसलिए नेचुरल चीजें इस्तेमाल करने से पहले भी पैच टेस्ट करना जरूरी है। अगर स्किन पर किसी तरह की खुजली, रेडनेस या दाने दिख रहे हैं तो फेसपैक अवॉइड करें। वहीं अगर आपको कोई हेल्थ इश्यू है तो डाइट में कुछ शामिल करने से पहले भी एक बार डॉक्टर की सलाह लेना ठीक रहता है।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।