सिर्फ 2 चीजों से बनाएं DIY आई लैश ग्रोथ सिरम, दो हफ्तों में लंबी-घनी हो जाएंगी पलकें!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

DIY Eye Lash Growth Serum: नेचुरली लंबी-घनी पलकें आपको भी पसंद हैं तो ये 2 चीजों से बना लैश ग्रोथ सिरम एक बार जरूर ट्राई करें। पहले हफ्ते में भी आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

सिर्फ 2 चीजों से बनाएं DIY आई लैश ग्रोथ सिरम, दो हफ्तों में लंबी-घनी हो जाएंगी पलकें!

लंबी-घनी और खूबसूरत पलकें हर लड़की की चाहत होती हैं। लेकिन हर किसी के पास नेचुरली ऐसी लैशेज नहीं होतीं। इन्हें एन्हांस करने के लिए कई प्रोडक्ट्स आते हैं जैसे मस्कारा, लैश कर्लर और यहां तक कि आजकल तो एक्सटेंशन और फेक लैशेज भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। पर जो बात नेचुरली लंबी-घनी लैशेज में है, वो इनमें कहां। और ऐसे प्रोडक्ट्स का रेगुलर इस्तेमाल पलकों को कमजोर भी बना सकता है। इसलिए बेहतर रहेगा कि आप घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करें, जो आपकी पलकों को नेचुरली खूबसूरत बनाने में मदद करेंगी। ऐसे ही एक DIY आई लैश ग्रोथ सिरम बनाने का तरीका हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ये सिर्फ दो चीजों से बन जाता और काफी इफेक्टिव भी है। आइए जानते है।

DIY आई लैश ग्रोथ सिरम बनाने के लिए क्या चाहिए

आई लैश ग्रोथ सिरम बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी। कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) और वेसलिन। इसके अलावा आप चाहें तो थोड़ा सा नारियल का तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी ले सकती हैं। इन्हें स्टोर करने के लिए एक छोटा एयर टाइट कंटेनर ले लें, या फिर पुराने मस्कारा कंटेनर को क्लीन कर के भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे तैयार करें Lash Growth serum

आई लैश ग्रोथ सिरम बनाने के लिए एक साफ बाउल में वेसलिन और कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि ये स्मूद जेल जैसा टेक्सचर बन जाएगा। आप चाहें तो इसमें नारियल का तेल और एक विटामिन ई कैप्सूल भी डाल सकती हैं। हालांकि सिर्फ वेसलिन और कैस्टर ऑयल भी काफी हैं। अब इन्हें किसी साफ कंटेनर में भर कर रख दें।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

रात को सोने से पहले चेहरा और आंख के आसपास की जगह क्लीन करें। अब अपनी फिंगर टिप या मस्कारा वैंड की मदद से इसे पलकों पर अप्लाई करें। ध्यान रखें कि सिरम आपकी आंखों में ना जाए, वरना इरीटेशन हो सकती है। पूरी रात इसे लगा रहने दें फिर सुबह पानी से चेहरा धो लें।

कैसे काम करता है ये नुस्खा

कैस्टर ऑयल में मौजूद फैटी एसिड्स पलकों को पोषण देने में मदद करते हैं। वहीं वेसलिन पलकों में नमी लॉक करने का काम करता है, जिससे ड्राइनेस और टूटना कम हो सकता है। लगातार इस्तेमाल करने से पलकें ज्यादा शाइनी और हेल्दी हो सकती हैं।

इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

वैसे तो ये DIY आई लैश ग्रोथ सिरम पूरी तरह नेचुरल है, लेकिन फिर भी हो सकता है ये कुछ लोगों को सूट ना करें। अगर आंखों में जलन, खुजली या रेडनेस महसूस हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें। साथ ही हमेशा साफ ब्रश या कॉटन बड का ही इस्तेमाल करें ताकि इंफेक्शन का खतरा ना रहे।

(Images Credit- Instagram, Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।