झड़-झड़कर पतले हो गए हैं बाल? ये 15 दिनों का मोटी चोटी चैलेंज ले कर देखें, डॉक्टर ने बताया नुस्खा!
Hair fall Remedies: अगर आपके बाल भी खूब झड़ रहे हैं और कोई भी प्रोडक्ट काम नहीं कर रहा तो ये सिंपल सी होम रेमेडी एक बार जरूर ट्राई करें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना इसे 15 दिनों का मोटी चोटी चैलेंज कहती हैं।

बालों से जुड़ी समस्याएं आजकल बहुत आम होती जा रही हैं। लगभग हर कोई हेयरफॉल, रूखे और बेजान बालों से परेशान है। इसके लिए मार्केट में तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। लेकिन वही वाली बात है कि नाम बड़े और दर्शन छोटे। क्योंकि इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स सिर्फ केमिकल्स से भरे हुए होते हैं और फायदे की जगह नुकसान ज्यादा करते हैं। वहीं जो वाकई कुछ अच्छे और इफेक्टिव प्रोडक्ट्स हैं भी, तो वो इतने महंगे होते हैं कि आम आदमी के बजट से बाहर हैं। लेकिन सबसे अच्छी बात है कि आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बालों के लिए किसी मैजिक से कम नहीं। कुछ ही दिनों में ये आपको अच्छे रिजल्ट दे सकती हैं।
15 दिनों का मोटी चोटी चैलेंज
अगर आपके बाल भी खूब झड़ रहे हैं और कोई भी प्रोडक्ट काम नहीं कर रहा तो ये सिंपल सी होम रेमेडी एक बार जरूर ट्राई करें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना इसे 15 दिनों का मोटी चोटी चैलेंज कहती हैं। यानी सिर्फ 15 दिनों तक अगर आप लगातार ये नुस्खा ट्राई करती हैं तो बालों की ग्रोथ और हेयरफॉल में पॉजिटिव चेंज जरूर देखने को मिलेगा।
रसोई में रखी चीजों से बनाएं ये स्प्रे
इस चैलेंज के लिए आपको रसोई में रखी चीजों से एक हेयर स्प्रे बनाकर तैयार करना है। इसके लिए एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच चायपत्ती, 1 चम्मच कलौंजी, 10-12 लौंग और मुट्ठीभर प्याज के छिलके डालकर मिक्स कर लें। अब एक पैन में लगभग दो गिलास पानी गर्म करें और उसमें ये सभी चीजें एड कर दें। इस पानी को तब तक उबालें, जब तक ये आधा ना बचे। आपका हेयर स्प्रे बनकर तैयार है। इसे किसी स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें।
कैसे इस्तेमाल करना है ये हेयर स्प्रे?
इस हेयर स्प्रे को इस्तेमाल करना बहुत सिंपल है। बस रोज रात को सोने से पहले अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से स्प्रे को अप्लाई करें। इसे हल्के हाथों से स्कैल्प में मसाज करें। आपको लगातार 15 दिनों तक ये प्रॉसेस फॉलो करना है। बीच में आप नॉर्मली हेयर वॉश कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे स्प्रे के साथ हेयर ऑयल यूज ना करें। तेल लगाना भी है तो बाल धोने से आधा घंटा पहले लगा सकती हैं पर तेल वाले बालों में स्प्रे नहीं लगाना है।
15 दिनों में क्या क्या फायदे देखने को मिलेंगे?
अगर आप ये 15 दिनों का मोटी चोटी चैलेंज ले रही हैं तो बालों में कई सारे पॉजिटिव चेंज देखने को मिल सकते हैं। इस हेयर स्प्रे में मौजूद सभी इंग्रीडिएंट बालों के लिय वरदान हैं। चायपत्ती से बालों में शाइन और वॉल्यूम एड होती है, मेथी दाना हेयरफॉल कंट्रोल मदद करता है, कलौंजी स्कैल्प हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। वहीं लौंग स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और प्याज के छिलके बालों को पोषण देते हैं।
डॉ शोभना कहती हैं कि अगर आप पूरे 15 दिनों तक ये रूटीन फॉलो करती हैं तो बालों का झड़ना काफी हद तक कम होने लगता है, बाल मोटे-घने होना शुरू हो जाते हैं और उनमें एक अलग ही शाइन देखने को मिलती है। अगर आपके बाल बहुत रूखे और बेजान हो गए हैं, तो भी ये रेमेडी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



