रात में सोने से पहले पिएं ये 1 गिलास नेचुरल ड्रिंक, कुछ ही हफ्तों में निखर जाएगी चेहरे की रंगत
मौसम में बदलाव या फिर किसी अन्य समस्या के कारण कई बार चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है और कालापन नजर आता है। अगर आपके चेहरे की त्वचा काली और बेजान दिख रही है, तो चमक लाने के लिए बस 1 गिलास ड्रिंक पिएं। चलिए आपको इस व्हाइटनिंग ड्रिंक के बारे में बताते हैं।

स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने के लिए हम पार्लर में हजारों रुपये खर्च कर देते हैं और उसके बाद भी अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ऊपर से सही स्किन केयर अपनाने से त्वचा की रंगत निखरेगी और निखार आएगा। जबकि ऐसा नहीं होता, जब तक आपका शरीर अंदर से स्वस्थ न हो या फिर डाइजेशन खराब हो या पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं, तो त्वचा पर निखार नहीं आएगा। सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स ही निखार लाने में मदद नहीं करते बल्कि डाइट भी पूरा रोल निभाती हैं। अगर आपके चेहरे की त्वचा कहीं काली और कहीं सफेद दिखती है, गर्मी के कारण कालापन छा गया है और स्किन अनइवेन दिख रही है, तो एक नेचुरल ड्रिंक पीकर देखें। ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर जन्नत का कहना है कि वह रोजाना ऐसा ड्रिंक पीती हैं, जिससे त्वचा भी निखरी रहती है और उनका पेट भी स्वस्थ बना रहता है। तो चलिए आपको ये ड्रिंक बनाने और पीने का सही तरीका बताते हैं।
स्किन के लिए कैसे बनाएं नेचुरल ड्रिंक
जन्नत का कहना है कि इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको कोई बाहरी सामान की जरूरत नहीं है। हर किसी के किचन में ये सभी चीजें मिल जाएंगी। आपको 1 गिलास पानी पैन में गर्म होने के लिए डालना है। उसमें आधा चम्मच सौंफ, अजवायन, अदरक का टुकड़ा और कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर उबालना है। इसे तब तक उबालें, जब तक पानी का कलर हरा न दिखने लगे। फिर इस पानी को छन्नी से छानकर गिलास में रख लीजिए।
कब पीनी चाहिए ये ड्रिंक
इस ड्रिंक को आप तभी बनाएं, जब पीना हो। रात में सोने से पहले आपको इस ड्रिंक को पीना है और उसके बाद कोई भी ड्रिंक या चीज नहीं खानी-पीनी है। इसे हल्का गुनगुना होने पर सिप करके पिएं। इस ड्रिंक को पीने से चेहरे की रंगत निखरेगी, काली-सफेद रंगत से छुटकारा मिलेगा, कील-मुंहासों से भी राहत मिलेगी।
क्या-क्या फायदे होंगे।
जन्नत का कहना है कि इस ड्रिंक को अगर आप कुछ हफ्तों तक रोजाना पीते हैं, तो आपको चेहरे पर निखार देखने को मिलेगा। साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी। इतना ही नहीं इसे पीने से आपकी गट हेल्थ भी बेहतर होगी। इसमें मौजूद अजवायन-सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गट और लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। अदरक और पुदीना में मौजूद गुण त्वचा की सूजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही ये ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखेगी।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


