बाथरूम दिखता है साफ फिर भी आती है बदबू? ये आसान तरीके करेंगे समस्या दूर
Cleaning Tips: कई बार बाथरूम साफ दिखने के बाद भी उसमें से बदबू आती रहती है। इसकी वजह गंदगी नहीं, बल्कि नमी और छिपी हुई जगहें हो सकती हैं। कुछ आसान घरेलू तरीकों से बाथरूम को लंबे समय तक फ्रेश रखा जा सकता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर बाथरूम साफ दिख रहा है तो उसमें से बदबू नहीं आनी चाहिए, लेकिन कई बार पूरी सफाई के बाद भी अजीब सी गंध बनी रहती है। इसकी वजह सिर्फ टॉयलेट नहीं होती, बल्कि गीले तौलिए, बंद हवा, गंदे ड्रेन, गीले मैट और डस्टबिन जैसी कई और छोटी चीजें भी हो सकती हैं। धीरे-धीरे नमी और गंदगी मिलकर बदबू पैदा करने लगती है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे फ्रेशनर खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ छोटी आदतें और आसान घरेलू उपाय बाथरूम को हर दिन ताजा और खुशबूदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। सही सफाई और हवा का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।
बाथरूम की बदबू दूर करने के आसान तरीके
1.बाथरूम में हवा आने दें
अगर बाथरूम में हवा नहीं आती, तो नमी और बंद गंध बढ़ सकती है। नहाने के बाद कुछ देर तक खिड़की खुली रखें और हवा निकलने वाला पंखा चलाएं। इससे नमी कम करने में मदद मिल सकती है।
2. गीले तौलिए और मैट समय पर धोएं
गीले तौलिए और बाथरूम मैट जल्दी बदबू पकड़ लेते हैं। इन्हें लंबे समय तक गीला छोड़ने के बजाय नियमित धोना जरूरी माना जाता है।
3. ड्रेन की सफाई
कई बार बदबू की असली वजह ड्रेन होता है। इसमें जमा गंदगी और नमी से गंध आने लगती है। बेकिंग सोडा और सिरका डालकर सफाई करने से मदद मिल सकती है।
4. टॉयलेट के आसपास की सफाई
सिर्फ ऊपर से साफ करना काफी नहीं होता। टॉयलेट के कोनों और नीचे की जगह में भी गंदगी जमा हो सकती है, जिससे बदबू आने लगती है।
5. डस्टबिन को इग्नोर ना करें
बाथरूम का डस्टबिन जल्दी बदबू पकड़ सकता है। इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा डालने से गंध कम करने में मदद मिल सकती है।
कुछ असरदार नुस्खे
- नींबू और सिरका: टॉयलेट साफ करते समय थोड़ा नींबू रस या सिरका इस्तेमाल करने से बदबू कम करने और ताजगी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
- खुशबू के लिए: रुई पर थोड़ा खुशबूदार तेल डालकर बाथरूम के कोनों में रख सकते हैं। इससे हल्की और अच्छी खुशबू बनी रह सकती है।
- टॉयलेट पेपर रोल: टॉयलेट पेपर के अंदर वाले हिस्से में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदें डालने से हल्की खुशबू पूरे बाथरूम में फैल सकती है।
- रोज छोटी सफाई करें: रोज सिर्फ कुछ मिनट निकालकर सिंक, काउंटर और गीली जगह साफ करने से बदबू बनने से रोका जा सकता है।
- ज्यादा नमी जमा ना होने दे: बाथरूम को लंबे समय तक गीला छोड़ने से फफूंदी और बदबू बढ़ सकती है। इस्तेमाल के बाद फर्श और दीवारों को सूखा रखने की कोशिश करें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

