बारिश में घर से आ रही अजीब सी बदबू तो किचन में ये 5 चीजें उबालें, पूरा घर महकेगा
Monsoon Hack: बारिश के सीजन में घरों से नमी और सीलन की वजह से बदबू आने लगती है। जिसे दूर भगाने के लिए बार-बार रूम फ्रेशनर पर पैसे बर्बाद ना करें बल्कि ये 5 किचन में रखी चीजों को ही उबाल दें। जिसकी नेचुरल महक बैक्टीरिया भगाएंगी और घर भी महकाएंगी।

बारिश के दिनों में घरों से अजीब सी बदबू उठती है। कारण है नमी और ह्यूमिड वाला मौसम, जो गर्मी बढ़ाता है। ऐसे मौसम में बैक्टीरिया और गंदगी तेजी से पनपते हैं तो अगर साफ-सफाई का ध्यान ना रखा जाए और घर में आ रही सीलन ना दूर करें तो ये बदबू बनी ही रहती है। घर के अंदर घुसते ही अजीब सी स्मेल आती है तो अपने किचन में इन 5 तरह की चीजों को उबालो। ये नेचुरली घर को महकाएंगे और साथ ही हवा में मौजूद बैक्टीरिया को भी मारेंगे। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें उबाल देने से कमरों से आ रही बदबू को दूर करने में मदद मिलती है।
इन 5 चीजों को उबालने से दूर होगी बदबू
जिन घरों में खिड़की-दरवाजे कम होते हैं। रसोई, कमरे एक दूसरे से सटे होते हैं और वेंटिलेशन की व्यवस्था कम होती है। वहां पर बारिश में बदबू की समस्या ज्यादा होती है। इस समस्या से निपटने का इलाज बार-बार रूम फ्रेशनर छिड़कना नहीं बल्कि रसोई में इन चीजों को उबालना है। जो पूरे घर को महकाएगा।
नींबू और तेजपत्ता
घर में नींबू तो आते ही होंगे, इनके छिलकों को फेंकने की बजाय साइड में रखें। पतीले में एक या दो नींबू के छिलके और एक तेजपत्ता डालकर उबालें। जैसे ही पानी में ये उबलने लगेंगे, इसकी महक धीरे-धीरे रसोई में भरेगी और फिर घर में फैलेगी। बस गैस की फ्लेम को धीमा कर कुछ देर इस पानी को उबलने दें। जिससे घर में भीनी सी महक फैल जाए। तेजपत्ता बैक्टीरिया, कीटाणु, मक्खियों को भगाने में मदद करेंगे। वहीं नींबू की खट्टी महक पूरे घर को फ्रेश बनाएगी। साथ ही ये सुगंध जब आप इनहेल करेंगे तो फेफड़ों को भी नुकसान नहीं बल्कि फायदा होगा।
कॉफी उबालें
किसी कैफे में घुसें तो वहां पर आ रही कॉफी की सुगंध काफी एडेक्टिव सी लगती है। तो बस अपने घर को कैफे जैसा महकाना है तो पतीले में पानी डालें और फिर दो चम्मच कॉफी डालकर धीमी फ्लेम पर रख दें। हौले-हौले उबल रही कॉफी की महक किचने से होकर कमरों में फैलेगी और आपके घर को फ्रेश स्मेल से भर देगी। सबसे खास बात कि इसे इनहेल करने से आपके लंग्स पर भी बैड इफेक्ट नहीं होगा।
ऑरेंज का छिलका उबालें
घर में आपके संतरे, मौसमी के छिलके पड़े हैं तो उन्हें पानी में डालकर उबलने के लिए रख दें। अगर ताजे संतरे के छिलके नहीं तो आप सूखे छिलकों को या फिर पाउडर को भी पानी में डालकर उबाल कर देखें। इसकी विटामिन सी वाली फ्रेश महक पूरे घर को भीनी सुगंध से भर देगी।
लौंग उबाले
आपके पास अगर कुछ लौंग रखी है तो उन्हें भी पानी में डालकर उबाल सकती हैं। और इस उबलते पानी से निकलने वाली महक पूरे घर को बैक्टीरिया फ्री रखेगी और घर से आने वाली बदबू को भी दूर करेगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


