Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़ayurvedic doctor manisha mishra explain best constipation remdey to cure easily
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कब्ज में कैस्टर ऑयल से लेकर इसबगोल को कब और कैसे खाना होगा फायदेमंद?

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कब्ज में कैस्टर ऑयल से लेकर इसबगोल को कब और कैसे खाना होगा फायदेमंद?

संक्षेप:

Effective constipation remedy: कब्ज की समस्या काफी सारे लोग आयुर्वेदिक रेमेडी जैसे ईसबगोल, कैस्टर ऑयल और त्रिफला पाउडर जैसी चीजों को खाते हैं। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। लेकिन खाने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें कब और कैसे इन चीजों को खाने से फायदा होगा। 

Thu, 6 Nov 2025 02:00 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कब्ज की समस्या से निपटने के लिए कई सारे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताया जाता है। कैस्टर ऑयल, ईसबगोल की भूसी और त्रिफला पाउडर इनमे सबसे ज्यादा फेमस है। लेकिन इन तीनों में से कौन सा लेक्सेटिव आपके कब्ज को खत्म करेगा। इस बारे में आयुर्वेद की डॉक्टर मनीषा मिश्रा ने इंस्टाग्राम की पोस्ट में रिवील किया है। दरअसल, कब्ज की समस्या दो तरह की होती है। कुछ लोगों को कब्ज ट्रैवल की वजह से या कभी-कभार होती है। वहीं काफी सारे लोग हमेशा कब्ज से परेशान रहते हैं और उनका पेट साफ नहीं होता। जिसकी वजह से उन्हें ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। अब आपको कौन से टाइप की कब्ज परेशान कर रही है इसे जानने के बाद ही इन नेचुरल कब्ज हीलिंग चीजों का इस्तेमाल करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैस्टर ऑयल कब्ज में कब फायदेमंद है?

जिन लोगों को एक्यूट कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम हो रही है। अचानक से कई दिनों से पेट साफ नहीं हो रहा और कब्ज महसूस हो रही है तो उनके लिए कैस्टर ऑयल बेस्ट रेमेडी है। कैस्टर ऑयल स्ट्रांग लैक्सेटिव होता है और तेजी से कब्ज खत्म करने पर असर दिखाता है। कैस्टर ऑयल से इंटेस्टाइन मूवमेंट तेजी से बढ़ती है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

इन लोगों को भूलकर भी नहीं लेना चाहिए कैस्टर ऑयल

  1. जिन लोगों को हमेशा कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें कैस्टर ऑयल लेने से बचना चाहिए।

2) वहीं प्रेग्नेंट लेडीज को कब्ज होने की समस्या में कैस्टर ऑयल भूलकर भी नहीं लेना चाहिए। इससे मिसकैरेज का खतरा रहता है।

3) जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या है, उन्हें भी कैस्टर ऑयल नहीं लेना चाहिए।

4) इसके साथ ही बूढ़े लोगों को भी कैस्टर ऑयल कब्ज की समस्या होने पर बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

ईसबगोल

कब्ज होने पर ईसबगोल खाने की भी सलाह मिलती है। लेकिन जानना जरूरी है कि आखिर किस तरह की कब्ज में ईसबगोल फायदा करती है। अगर आपको क्रॉनिक कब्ज रहती है यानी लंबे टाइम से कब्ज बनी रहती है और हार्ड स्टूल होता है। तो ईसबगोल अच्छा ऑप्शन है। ये वाटर को अब्जॉर्ब करके स्टूल को सॉफ्ट बनाता है और आसानी से पास करता है। ईसबगोल काफी माइल्ड होता है और इसे कोई भी खा सकता है। सबसे खास बात कि अगर कब्ज के इलाज के लिए लंबे टाइम तक कुछ रेमेडी लेना चाहते हैं तो ईसबगोल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

त्रिफला पाउडर

कब्ज दूर करने के लिए त्रिफला पाउडर भी इफेक्टिव रेमेडी है। अगर किसी को ट्रैवल के दौरान कब्ज हो जाती है तो त्रिफला पाउडर खाना फायदेमंद होता है। हर रोज कब्ज की समस्या से जूझते हैं तो त्रिफला को रोजाना घी में मिलाकर खाने से फायदा होगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।