April Fools' Day 2026 Pranks Ideas: दोस्तों को अप्रैल फूल बनाने के 10 मजेदार तरीके, 8वां तरीका है बिल्कुल नया
April Fools Day 2026 Pranks Ideas: 1 अप्रैल को दुनियाभर में लोग अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस मनाते हैं। अगर इस खास दिन पर आप अपने दोस्त को फूल बनाना चाहते हैं, तो हम आपको 10 मजेदार तरीके बताने जा रहे हैं।

April Fools' Day 2026 Pranks Ideas: हंसना और हंसाना दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 1 अप्रैल को पूरे दुनियाभर में लोग अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी को मूर्ख बनाकर हंसा देते हैं, तो समझ लें दिन बन गया। ये ऐसा दिन होता है कि आप किसी के भी साथ प्रैंक कर सकते हैं, फिर चाहे वो आपके दोस्त, रिश्तेदार, बॉस, कलीग, भाई-बहन क्यों न हो।
बस ध्यान ये रखना है कि प्रैंक ऐसा न हो कि किसी तरह का नुकसान पहुंचें या फिर लोगों को शर्मिंदगी महसूस हो। गलत प्रैंक न सिर्फ सामने वाले पर भारी पड़ सकता है बल्कि आपको भी अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए मूर्ख दिवस पर बढ़िया प्रैंक चुनते हुए अपने दोस्तों को बेवकूफ बनाएं। अगर आप प्रैंक करने के लिए कुछ आइडिया खोज रहे हैं, तो हम आपको 10 फनी तरीके बताने जा रहे हैं। इसमें से कोई एक आइडिया आप दोस्त के लिए चुनें।
अप्रैल फूल पर प्रैंक करने के लिए 10 तरीके-
1- पकौड़ी खिलाओ
पकौड़ी वाला तरीका वैसे तो थोड़ा पुराना हो चुका है लेकिन काम कर सकता है। इसमें आपको क्या करना है कि टिफिन लेना है और उसमें थोड़ी बालू और छोटे पत्थर फॉइल पेपर में लपेटकर रखने हैं। दोस्त के पास जाकर कहना है कि मम्मी ने पकौड़ी भेजी है। जैसे ही दोस्त खाने के लिए खोलेगा उसका पोपट हो जाएगा।
2- टूथपेस्ट प्रैंक
ओरियो बिस्किट लें और उसकी क्रीम हटाकर उसमें टूथपेस्ट लगा दें। बस फिर उसे दोस्त को खिलाएं। जो मजा आएगा उसका कहना ही क्या।
3- लैपटॉप की स्क्रीन
दोस्त के लैपटॉप की स्क्रीन पर क्रैक वाला वॉलपेपर लगा दें। जैसे ही वह लैपटॉप खोलेगा उसे लगेगा स्क्रीन टूट गई। बस यही रिएक्शन कैमरे में रिकॉर्ड कर लेना है।
4- अलॉर्म बजाओ
दोस्त के फोन में 1-1 घंटे पर कुछ अजीब आवाज में अलॉर्म सेट कर दें। सोचता ही रहेगा ये बार-बार क्या हो रहा है और इससे भी मूर्ख बना सकते हैं।
5- डिस्काउंट ऑफर
अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसे ऐप्स आजकल हर कोई यूज करता है, आपको दोस्त को बस ये बोलना है कि इस ऐप में ये डिस्काउंट मिल रहा है। कोई सामान ऑर्डर करना है, बस वह करने लगेगा और आपका प्रैंक पूरा हो जाएगा।
6- बॉस का फोन
दोस्त नहा रहा हो या कही बाहर हो, आने पर उससे कहें कि बॉस का कॉल आया था और गुस्सा हो रहे थे। फोन में लास्ट डायल नंबर बॉस का ही रखें। बस दोस्त तुरंत इस ट्रैप में फंस जाएगा।
7- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप
अगर आप दोस्त की गर्लफ्रेंड को जानते हैं, तो उसके साथ मिलकर भी दोस्त को बेवकूफ बना सकते हैं। गर्लफ्रेंड से कहें कि ब्रेकअप करने का ड्रामा करना है, बस इस प्रैंक का रिएक्शन प्राइसलेस होगा।
8- पासवर्ड भूल गए
दोस्त का मोबाइल लें और उसका पासवर्ड बदल दें। फिर उनसे कहें कि मैंने पासवर्ड काफी सिंपल रखा था, जो हम दोनों से जुड़ा हुआ था लेकिन अब याद नहीं आ रहा है। ये मोबाइल लॉक वाला प्रैंक मजेदार होगा। इसमें ध्यान रखें कि वह इमरजेंसी या फोन को फॉर्मेट न करें। कुछ ही देर में उन्हें सच बता दें।
9- नमकीन चाय
दोस्त के लिए चाय बनाएं और उसमें चीनी जगह डाल दें नमक। नमकीन चाय का स्वाद वह कभी नहीं भूलेगा और आपका प्रैंक भी।
10- शादी हो गई फिक्स
दोस्त को बोलें कि उसके पापा का फोन आपके पास आया था बताने के लिए कि अपने जिगरी यार को समझाओ हमने रिश्ता फाइनल कर दिया है। शादी फिक्स होने की बात सुनकर दोस्त के होश उड़ जाएंगे।
खास सलाह- इन सभी प्रैंक्स को ध्यान से करें, इसमें किसी तरह की ठेस या चोट न पहुंचे फिर चाहे वो फिजिकल हो या इमोशनल। ज्यादा सीरियस होने पर आपकी दोस्ती भी टूट सकती हैं। प्रैंक पूरा करने के बाद बोल दें- बुद्धू बनाया बड़ा मजा आया। हैप्पी अप्रैल फूल डे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


