इंस्टा पर फोटो पोस्ट करनी हो तो एल्यूमिनियम फॉइल का ये हैक सीख लें, प्रोफेशनल जैसी आएंगी फोटोज
Aluminium Hack: एल्यूमिनियम हैक की मदद से लाइफ के कई सारे काम आसान हो सकते हैं। जैसे आपकी फोटोग्राफी और फोटोज को इंस्टा पर शेयर करने का काम। फोटोज में स्टूडियो और प्रोफेशनल कैमरे का इफेक्ट चाहिए तो एक बार ये एल्यूमिनियम वाला हैक ट्राई करें।

फोटोज खिंचवाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आपका फेवरेट काम है। लेकिन साधारण मोबाइल से खींची हुई फोटो में वो प्रोफेशनल जैसी बात नहीं होती। और, किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर या महंगे कैमरे से फोटो खींचना आपकी जेब इजाजत नहीं देती। तो टेंशन ना लें। आजकल छोटे-छोटे हैक बड़े काम आते हैं। ये हैक आपके कई कामों को आसान भी बना देते हैं। जैसे एल्यूमिनियम फॉइल का ये हैक नोट कर लें। जिससे आपके फोटोज और वीडियोज भी ऐसे आएंगे जैसे किसी महंगे और प्रोफेशनल कैमरे से सारी फोटोज और वीडियो लिए गए हों। बस सीख लें ये काम आने वाला हैक।
एल्यूमिनियम फॉइल से बनाएं रिफ्लेक्टर
फोटोज खींचने का शौक है और अपनी फोटोज में प्रोफेशनल जैसी फिनिशिंग चाहते हैं तो ये छोटा सा हैक ट्राई करें एक रिफ्लेक्टर एल्यूमिनियम फॉइल की मदद से तैयार कर लें। इसके लिए बस इन सारी चीजों की जरूरत होगी।
एल्यूमिनियम फॉइल शीट, कोई कार्डबोर्ड या प्लाई और एक स्टैंड। साथ में रबर सीमेंट या क्ले।
कैसे तैयार करें रिफ्लेक्टर
बस किसी कार्डबोर्ड या स्टडी बोर्ड पर एल्यूमिनियम की शीट फैलाकर क्ले या फिर रबर सीमेंट की मदद से साइड से चिपका दें। जिससे ये फॉइल शीट आराम से फिक्स रहे और उखड़े नहीं। बस इसे किसी स्टैड पर टिका दें। ध्यान रहे कि जब शीट को कार्डबोर्ड पर लगा रहे हों तो उसका शाइनी वाला पार्ट ही आगे हो और मैट दिख रहा पार्ट पीछे की तरफ हो। इसी शाइनी सरफेस पर कैमरे की लाइट पड़कर रिफ्लेक्ट होगी और आपकी फोटोज में खास चमक दिखेगी। जिससे फोटो देखकर ऐसा लगेगा कि किसी प्रोफेशनल कैमरे से खींची गई है और पूरे स्टूडियो वाले सेटअप में।
लाइट सॉफ्ट रखनी हो तो क्या करें
एल्यूमिनियम शीट कार्डबोर्ड पर लगा हो तो कई बार कैमरे से काफी ज्यादा रिफ्लेक्ट होती है और फोटोज ज्यादा चमक जाती हैं। जिससे फोटोज खराब हो जाती है। तो आप एक दूसरा रिफ्लेक्टर थोड़ी सी ट्रिक यूज करके बनाएं। डिम और सॉफ्ट लाइट इफेक्ट के लिए बस एल्यूमिनियम शीट को बिल्कुल सीधा और शाइनी रखने की बजाय हल्का सा मोड़कर क्रम्बल कर दें। इससे शीट पर आ रहा शाइनी इफेक्ट थोड़ा बिखर जाएगा। अब आप इस क्रम्बल शीट को फैलाकर सीधा करें और कार्डबोर्ड पर चिपका दें। अब जब इस शीट वाले कार्डबोर्ड को रखकर फोटोज क्लिक करेंगे तो फोटोज में सॉफ्ट इफेक्ट और शाइन आएगी। तो बजट कम है तो टेंशन ना लें और अपनी फोटोग्राफी को निखारने के लिए इस हैक की मदद लें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


