एल्यूमिनियम या स्टील... कौन सा प्रेशर कुकर इस्तेमाल करना बेहतर है? 2 मिनट में जानें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमतौर पर स्टेनलेस स्टील और एल्यूमिनियम के कुकर का इस्तेमाल होता है। दोनों में से बेहतर विकल्प क्या है, इनके फायदे और नुकसान जानकर आप खुद हो तय कर सकते हैं।

एल्यूमिनियम या स्टील... कौन सा प्रेशर कुकर इस्तेमाल करना बेहतर है? 2 मिनट में जानें

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल तो हर रसोई में होता है। दाल-चावल बनाने हों या कोई सब्जी उबालनी हो, कुकर में सारा काम फटाफट हो जाता है। आमतौर पर दो तरह के प्रेशर कुकर इस्तेमाल किए जाते हैं, एल्यूमियम का और स्टेनलेस स्टील का। पुराने समय के कुकर ज्यादातर एल्यूमीनियम के बने होते हैं, लेकिन आजकल स्टील के कुकर भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल होता है कि दोनों में से कौन सा कुकर लेना बेहतर होता है। देखिए दोनों ही तरह के कुकर के कुछ फायदे होते हैं और कुछ नुकसान। इसलिए आपको दोनों के बारे में ही देख लेना चाहिए और फिर कोई फैसला लेना चाहिए। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि आपकी रसोई के लिए स्टेनलेस स्टील या एल्यूमिनियम, कौन सा प्रेशर कुकर ज्यादा बेहतर रहेगा।

एल्यूमिनियम प्रेशर कुकर लेने के फायदे क्या हैं?

बहुत से घरों में एल्यूमिनियम प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके भी अपने फायदे हैं। दरअसल ये जल्दी गर्म हो जाता है, इसलिए खाना भी जल्दी पकता है और गैस भी कम लगती है। इनकी कीमत भी स्टेनलेस स्टील वाले प्रेशर कुकर से काफी कम होती है। इसलिए अगर आपका बजट कम है, तो एक अच्छा एल्यूमीनियम का कुकर आपको आराम से मिल सकता है। ये एक हल्का और किफायती ऑप्शन है।

एल्यूमिनियम का कुकर लेने के नुकसान जान लें

एल्यूमिनियम एक बहुत ही नर्म धातु होती है, इसलिए इसपर बहुत जल्दी खरोंच और डेंट पड़ जाते हैं। ऐसे में ये बहुत जल्दी पुराना और भद्दा दिखने लगता है। इसके अलावा अम्लीय यानी एसिडिक चीजें जैसे इमली, टमाटर, सिरका या नींबू को इसमें पकाना सही नहीं होता है। एल्यूमिनियम इनके साथ रिएक्ट कर सकता है, जो हेल्थ के लिए भी सही नहीं है।

क्या एल्यूमिनियम खाने में मिल सकता है?

बहुत से लोग अक्सर ये सवाल करते हैं कि क्या एल्यूमिनियम के कुकर में खाना पकाने से उसमें एल्यूमीनियम मिल सकता है। इसका जवाब है, नहीं। दरअसल, सिर्फ एसिडिक चीजें जैसे टमाटर, इमली, सिरका या नींबू ही एल्यूमिनियम के साथ रिएक्ट करते हैं, जिससे थोड़ी बहुत मात्रा में खाने में एल्यूमिनियम पहुंच सकता है। बाकी चीजें बनाने में ये मात्रा काफी कम होती है, जिसे आमतौर पर चिंता का कारण नहीं माना जाता है।

स्टील के कुकर के फायदे क्या हैं?

स्टील का प्रेशर कुकर भारी होता है, जिससे ये सालों साल चलता है और इसकी चमक भी बिल्कुल नए जैसी बनी रहती है। ये खाने के साथ भी रिएक्ट नहीं करता इसलिए इसमें आप कोई भी चीज बेफ्रिक हो कर पका सकते है। ये काफी टिकाऊ भी होता है इसलिए आजकल ज्यादातर लोग स्टेनलेस स्टील का कुकर लेना पसंद करते हैं।

स्टील के कुकर की कमियां जान लें

स्टील का कुकर एल्यूमिनियम के कुकर की तुलना में थोड़ा भारी होता है और इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। इसमें खाना बनने में थोड़ा सा ज्यादा टाइम लग सकता है, इसलिए साधारण स्टील के कुकर की जगह ट्राई-प्लाई बेस वाला कुकर लेना बेहतर होता है। लेकिन इसकी कीमत और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

आपके लिए कौन सा कुकर लेना बेहतर रहेगा?

अगर आपका बजट कम है और आपको हल्का कुकर चाहिए तो किसी अच्छे ब्रांड का एल्यूमिनियम कुकर ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको मजबूत और टिकाऊ कुकर लेना है, तो स्टेनलेस स्टील का कुकर एक अच्छा ऑप्शन है। ये खाने के साथ रिएक्ट भी नहीं करता है, इसलिए सेहत के लिहाज से भी ज्यादा बेहतर माना जाता है। हालांकि कोई भी कुकर खरीदें तो उसपर हमेशा ISI मार्क जरूर चेक करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।