सस्ता और स्मार्ट गार्डनिंग हैक! पौधों के लिए एलोवेरा जेल कैसे यूज करें?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अब तक स्किन और हेयर केयर के लिए किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पौधों की देखभाल के लिए भी काफी अच्छा है? चलिए जानते हैं इसे प्लांट्स के लिए कैसे यूज कर सकते हैं।

Aloe Vera for Plant Care and Growth
स्किन और हेयर केयर के अलावा आप एलोवेरा जेल को पौधों की देखभाल के लिए भी यूज कर सकते हैं।

घर में एलोवेरा का पौधा है तो अब तक आपने इसका जेल चेहरे या बालों पर जरूर लगाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही जेल आपके पौधों की देखभाल में भी काम आ सकता है? खासकर जब आप किसी पौधे की नई कटिंग लगाते हैं, तब यह काफी फायदेमंद है।

पौधों की कटिंग लगाते समय सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि नई जड़ें ठीक से आएंगी या नहीं। ऐसे में लोग कई तरह के घरेलू तरीके अपनाते हैं। एलोवेरा जेल भी उन्हीं आसान तरीकों में से एक है, जिसे घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो अगर आप भी घर पर कटिंग से नए पौधे तैयार करना चाहते हैं, तो एलोवेरा का यह आसान तरीका एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।

कटिंग पर लगाएं एलोवेरा जेल

सबसे पहले जिस पौधे की कटिंग लगानी है, उसकी स्वस्थ टहनी लें। इसके निचले हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल की बहुत पतली लेयर लगाएं। अब इस कटिंग को मिट्टी में लगा दें। मिट्टी में थोड़ी नमी होनी चाहिए, लेकिन पानी भरा नहीं होना चाहिए।

गुलाब की कटिंग में कर सकते हैं ट्राई

घर पर गुलाब का नया पौधा तैयार करने के लिए लोग टहनी की कटिंग लगाते हैं। इसमें भी एलोवेरा जेल को ट्राई कर सकते हैं। कटिंग के नीचे वाले हिस्से पर थोड़ा जेल लगाएं और फिर इसे मिट्टी में लगा दें। इसके बाद मिट्टी की नमी का ध्यान रखें। बहुत ज्यादा पानी देने से बचें, क्योंकि इससे कटिंग सड़ सकती है।

गुलाब का पौधा

मनी प्लांट की कटिंग में भी आएगा काम

मनी प्लांट की कटिंग से नया पौधा तैयार करना काफी आसान होता है। इसकी कटिंग को पानी या मिट्टी में लगा दें। अगर आप इसे मिट्टी में लगा रहे हैं, तो कटिंग के निचले हिस्से पर थोड़ा एलोवेरा जेल लगाकर इसे मिट्टी में लगाएं। इसके बाद इसे सही रोशनी दें और जरूरत के हिसाब से पानी देते रहें।

मनी प्लांट

क्या एलोवेरा का स्प्रे भी कर सकते हैं?

एलोवेरा जेल को पानी में मिलाकर कुछ लोग पौधों पर स्प्रे करते हैं। माना जाता है कि इसकी गंध कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है। लेकिन इसे पेस्ट कंट्रोल का पक्का तरीका ना समझें। अगर पौधे पर बहुत ज्यादा कीड़े हैं, तो उनकी सही पहचान करके उसी के हिसाब से इलाज करना बेहतर है।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. ज्यादा जेल ना लगाएं: कटिंग पर बहुत थोड़ी मात्रा में जेल लगाना काफी है।
  2. मिट्टी में पानी ना भरने दें: ज्यादा पानी से कटिंग खराब हो सकती है।
  3. हर पौधे पर एक जैसा असर नहीं होगा: हर पौधे की जरूरत अलग होती है।
  4. अच्छी मिट्टी इस्तेमाल करें: जड़ बनने के लिए मिट्टी का सही होना बहुत जरूरी है।
  5. पहले टेस्ट करें: किसी घोल को पूरे पौधे पर लगाने से पहले कुछ पत्तियों पर जरूर जांच लें।

सिर्फ एलोवेरा से नहीं बढ़ेंगी जड़ें!

एलोवेरा जेल एक आसान और कम खर्च वाला घरेलू तरीका है, जिसे पौधों की कटिंग में ट्राई कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ जेल लगाने से जड़ें जरूर आएंगी, ऐसा नहीं है। अगर आप कटिंग से नया पौधा तैयार करना चाहते हैं, तो अच्छी मिट्टी, सही नमी, पर्याप्त रोशनी और सही तापमान पर भी ध्यान दें। एलोवेरा को पौधों की देखभाल में एक घरेलू तरीका समझें, कोई पक्का उपाय नहीं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़सस्ता और स्मार्ट गार्डनिंग हैक! पौधों के लिए एलोवेरा जेल कैसे यूज करें?