मोगरे के फूलों से लद जाएगा पौधा, 1 गिलास ये काला घोल डालें, माली ने बताया सीक्रेट
मोगरा का फूल घर-आंगन को खुशबू से महका देता है। अगर आपके घर में लगे मोगरे के पौधे में फूल नहीं खिल रहे हैं, तो हम आपको एक आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं, जो खुद माली ने बताई है।

मोगरा-चमेली जैसे फूल लोग घर-आंगन को महकाने के लिए लगाते हैं और इन पौधों की सही देखभाल होने पर यह फूलों-कलियों से लद जाते हैं। मोगरा के फूल घर को महका देते हैं और इनकी कलियों से बालों के लिए लोग गजरा भी बनाते हैं। मोगरा ज्यादातर घरों में लगा होता है लेकिन सही देख-रेख ना हो पाने के कारण कभी फूल नहीं निकलते हैं, तो कभी पौधा ही सूख जाता है। अगर आपने भी मोगरे का पौधा लगाया है और उसमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो हम आपको इसकी देखभाल करने का सही तरीका बताएंगे, साथ ही जानेंगे कि किस खाद्य को डालने से फूल निकलने लगेंगे।
बड़ा गमला या जमीन में लगाएं
मोगरे के पौधे को हमेशा बड़े गमले या फिर जमीन में लगाएं। इसके पौधे की जड़े फैलती है और अगर उन्हें फैलने के लिए सही जगह नहीं मिलेगी, तो सही से ग्रोथ नहीं होगी। पौधे की ग्रोथ का असर फूलों के निकलने पर होता है। इसकी मिट्टी हमेशा भुरभुरी होनी चाहिए आप चाहे तो थोड़ी बालू मिला सकते हैं।
पर्याप्त धूप और पानी
मोगरे के पौधे की देखभाल करने के दौरान आपको उसकी धूप-पानी का भी ध्यान रखना होगा। पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे सुबह की धूप मिले। बहुत तेज गर्मी में दोपहर की सीधी धूप से बचाएं। साथ ही मोगरे के पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें। मिट्टी की ऊपरी सतह सूखी नजर आने पर ही पानी दें।
सूखे फूल और पत्तियां हटा दें
पौधे में लगी सूखे फूल और पत्तियां हटाना बेहद जरूरी होता है। पौधे पर लगे सूखे फूल, पीली पत्तियां और कमजोर टहनियों को काटकर निकाल दें। इससे पौधे की एनर्जी नई शाखाओं और कलियों की तरफ जाती है और पौधा ज्यादा घना दिखाई देता है। साथ ही फूल भी खूब आते हैं। मोगरे के पौधे की हल्की प्रूनिंग करने से भी ग्रोथ बेहतर होती है।
काले पानी वाली खाद्य मिलाएं
रात में 1 गिलास पानी को खौलने के लिए रखें और इसमें चायपत्ती को उबाल लें। अब रातभर पानी में चायपत्ती को भिगोकर रखा रहने दें। सुबह पानी को छानकर मिट्टी में डालें। चायपत्ती पौधे के लिए जैविक खाद्य का काम करती है। आप हर 15 दिन में एक बार यह घोल मोगरे के पौधे में मिला सकते हैं। इससे फूल गुच्छे में आने लगेंगे और आपका घर-आंगन फूलों की खुशबू से महक उठेगा। इसके अलावा आप बाजार वाली खाद्य का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन चायपत्ती की खाद्य भी फायदा करेगी।

