Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Add These 5 Things to Your Mop Water and Remove All Negativity from Your Home
पोछे के पानी में ये 5 चीजें मिला लें, घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो जाएगी!

पोछे के पानी में ये 5 चीजें मिला लें, घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो जाएगी!

संक्षेप: कुछ छोटी-छोटी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें पोछे के पानी में मिलाकर लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। इतना ही नहीं इनमें से कुछ चीजें तो सफाई को और भी बेहतर बनाती हैं। आइए जानते हैं-

Wed, 15 Oct 2025 04:50 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलाभर में त्योहारों पर भले ही घर की डीप क्लीनिंग हो, लेकिन डेली बेसिस पर झाड़ू-पोछा होता ही है। खासतौर से भारतीय घरों में जबतक झाड़ू के बाद पोछा ना लग जाए, तब तक कोई ना कोई कमी लगती है। अब नॉर्मल पानी से पोछा तो आप रोज लगाती हैं, लेकिन अगर इसमें कुछ चीजें और शामिल कर दें तो बहुत फायदा हो सकता है। जी हां, कुछ छोटी-छोटी चीजें ऐसी हैं, जिन्हें पोछे के पानी में मिलाकर लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। इतना ही नहीं इनमें से कुछ चीजें तो सफाई को और भी बेहतर बनाती हैं। आइए जानते हैं वो क्या-क्या हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पोछे के पानी में मिलाएं नमक

पोछे के पानी में चम्मच भर नमक मिलाना, काफी फायदेमंद हो सकता है। वास्तु के अनुसार नमक नेगेटिविटी को दूर करता है। ऐसे में अगर नमक वाले पानी का पोछा सारे घर में लगाया जाए, तो घर की नेगेटिव ऊर्जा खत्म होती है। इतना ही नहीं नमक एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट भी होता है, जो सफाई को और बेहतर बनाता है।

गुलाब जल या एसेंशियल ऑयल मिलाएं

पोछे के पानी में जरा सा गुलाब जल या किसी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल देंगी, तो पूरा घर महक उठेगा। वास्तु के अनुसार गुलबजल डालकर पोछा लगाने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। वहीं जब आप बेहतरीन खुशबूदार माहौल में रहते हैं, तो ये आपके मूड को भी फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है।

कपूर मिलाकर पोछा लगाएं

पानी में हल्का सा कपूर मिलाकर पोछा लगाने से भी घर की सारी नेगेटिविटी दूर होती है। कपूर पूजा-पाठ में इस्तेमाल होता है और इसकी खुशबू से पॉजिटिविटी बनी रहती है। ये बैक्टीरिया को दूर करता है, जिससे घर की डीप क्लीनिंग हो जाती है। रोज नहीं तो कम से कम हफ्ते में एक बार कपूर डालकर पोछा जरूर लगा लें।

जरा सा नींबू मिलाकर पोछा लगाएं

पोछे वाले पानी में एक नींबू निचोड़ लें और पूरे घर की सफाई कर दें। इससे घर की अच्छी सफाई भी हो जाएगी और घर में एक भीनी महक भी रह जाएगी। वास्तु के अनुसार भी देखें तो नींबू का रस मिलाकर पोछा लगाने से घर की नेगेविटी दूर होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।