काम की बात: AC की सेटिंग बदलकर महिला ने घटाया बिजली का बिल, जानें कैसे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मी में एसी चलाना जरूरी लगता है, लेकिन बढ़ता बिजली बिल चिंता बढ़ा देता है। एक कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि एसी का तापमान बदलने से उसका बिल काफी कम हुआ। जानिए बिजली बचाने के ऐसे आसान तरीके।

AC temperature for electricity saving
AC की सेटिंग बदलते ही कम हुआ महिला का बिजली बिल, जानें आप भी कैसे बचा सकते हैं पैसे

गर्मी में एसी राहत तो देता है, लेकिन बिजली का बिल देखकर मजा किरकिरा हो जाता है और चिंता सताने लगती है। ऐसे में एसी बंद रखना तो पॉसिबल नहीं है लेकिन एसी चलाने का तरीका थोड़ा बदल दिया जाए, तो कुछ बचत हो सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया एक महिला ने अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि एसी का तापमान बढ़ाने के बाद उनका बिजली का बिल काफी कम हो गया। पहले वह एसी को 22 डिग्री पर चलाती थीं, लेकिन बाद में तापमान 28 डिग्री कर दिया। एसी उतने ही घंटे चलाने के बावजूद उनके बिल में बड़ा फर्क आया।

बिल पर आया इतने रुपये का अंतर!

पूजा ने बताया कि AC का तापमान 22 डिग्री से बढ़ाकर 28 डिग्री करने के बाद उनका बिल लगभग ₹3,500 से घटकर ₹1,292 हो गया, जबकि रोजाना इस्तेमाल उतना ही रहा। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से महीने में लगभग ₹2,208 की बचत हुई और अगर यह अंतर बना रहता है, तो सालाना बचत लगभग ₹26,500 तक हो सकती है।

  • एसी का तापमान बहुत कम ना रखें

कई लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए एसी को 18 या 20 डिग्री पर सेट कर देते हैं। लेकिन हमेशा इतना कम तापमान रखना जरूरी नहीं है। थोड़ा ज्यादा तापमान रख सकते हैं। इससे कमरा को ठंडा करने के लिए एसी को लगातार मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और बिजली की खपत कम हो सकती है।

  • 24-28 डिग्री के बीच तापमान

अगर आप हमेशा बहुत कम तापमान पर एसी चलाते हैं, तो धीरे-धीरे तापमान बढ़ाकर देखें। अगर 22 डिग्री पर एसी चलाते हैं तो पहले 24 या 25 डिग्री करके देखें। आराम महसूस हो तो इसे थोड़ा और बढ़ा सकते हैं। इससे एसी पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ेगा और बिजली बचाने में मदद मिल सकती है।

  • एसी के फिल्टर साफ रखें

एसी का फिल्टर गंदा होने पर हवा का रास्ता रुक ब्लॉक हो जाता है। ऐसे में एसी को कमरे को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए समय-समय पर एसी के फिल्टर साफ करते रहें।

  • गर्म हवा अंदर ना आने दें

अगर कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बार-बार खुलती रहें तो बाहर की गर्म हवा अंदर आती है। इससे एसी को कमरा ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। एसी चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। खिड़की से तेज धूप आती है तो पर्दे भी लगा सकते हैं।

  • एसी चलाते समय कमरे का साइज भी देखें

छोटे कमरे में जरूरत से ज्यादा क्षमता वाला AC या बड़े कमरे में कम क्षमता वाला AC लगाने से बिजली की खपत पर असर पड़ सकता है। इसलिए, खरीदते समय कमरे के साइज के हिसाब से ही AC चुनना जरूरी है।

सिर्फ एसी की सेटिंग बदलने से नहीं बनेगी बात!

पूजा के अनुभव में बिजली बिल काफी कम हुआ लेकिन हर घर में इतनी बचत हो, यह जरूरी नहीं है। बिजली की खपत कई बातों पर निर्भर करती है। कमरे का साइज, बाहर का तापमान, एसी की क्षमता, एसी कितना पुराना है, कमरे में धूप कितनी आती है और रोज कितने घंटे एसी चलता है, ये सब चीजें भी ध्यान में रखें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़AC की सेटिंग बदलकर महिला ने घटाया बिजली का बिल, जानें कैसे