काम की बात: एसी रिमोट के बटन में लगे ये फीचर जरूर जानें, कूलिंग होगी ज्यादा बिल आएगा कम
AC Remote Guide: घर में लगी एसी के रिमोट में कई सारे बटन बने होते हैं। जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं होती। इन बटनों की मदद से ना केवल आपकी एसी की कूलिंग ज्यादा होगी, पूरे कमरे में फैलेगी बल्कि बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं होगा। इन बटनों के बारे में जान लें।

तपती गर्मी में एसी अब काफी सारे लोग घरों में लगवा रहे हैं। लेकिन एसी चलाने के बाद भी उनमे से कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रिमोट का यूज करना पूरी तरह से नहीं आता। अगर एसी के रिमोट को सही तरीके से ना यूज किया जाए तो ना केवल पूरी तरह से कूलिंग नहीं मिलती बल्कि बिजली का बिल भी कई बार ज्यादा आता है। ऐसे में जरूर जानें कि AC के रिमोट में लगे बटनों का सही इस्तेमाल कैसे करें। हर बटन का मतलब भी जानना जरूरी है।
AC के रिमोट में हर मोड पता होना चाहिए
एसी के रिमोट में एक बटन मोड (MODE) का बना होता है। इस बटन को दबाने से एसी अलग-अलग मोड पर सेट हो जाती है। इन अलग मोड को अलग मौसम में चलाने से एसी की कूलिंग
कूल मोड
कूल मोड में एसी कमरे को ठंडा करती है। ये बेसिक मोड है, ज्यादातर गर्मियों में इस मोड में एसी चलाने का फायदा होता है। अगर बिजली के बिल की बचत चाहते हैं तो एसी का टेंपरेचर 24 से 26 डिग्री पर रखें।
ड्राई मोड
रिमोट के मोड बटन को दबाएं तो एक ऑप्शन ड्राई मोड का भी आता है। इस मोड में एसी की हवा कमरे की नमी को कम करती है। ज्यादातर बारिश के मौसम में जब चिपचिपाहट भरी गर्मी लगती है और कमरे में उमस और नमी रहती है तो ड्राई मोड करने से एसी कमरे की नमी और चिपचिपाहट को कम कर ठंडकर देती है।
ऑटो मोड
अगर आप बिजली की बचत के साथ एसी चलाना चाहते हैं तो ऑटो मोड पर रखना बेस्ट है। इसमे एसी का कंप्रेसर एक बार कमरे को ठंडा करने के बाद खुद ब खुद ऑटोमेटिक बंद हो जाता है। ये मोड खुद ही एसी की ठंडक को तय करता है। जिससे बिजली की बचत होती है और कमरा भी लगातार ठंडा बना रहता है। ऑटो मोड पर एसी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बार-बार एसी की सेटिंग चेंज नहीं करना चाहते।
फैन मोड
फैन मोड में केवल पंखा चलता है और कूलिंग नहीं होती। ये कमरे में फ्रेश हवा देता है।
स्लीप मोड
अगर आप रात को सोते वक्त एक तापमान करके एसी में सोना चाहते हैं तो स्लीप मोड ऑप्शन एसी के रिमोट में होता है। जिसमे एसी की कूलिंग धीरे-धीरे बढ़ती है।
टर्बो मोड
काफी सारी एसी में टर्बो मोड होता है। ये कमरे को इंस्टेंट कूल करने के लिए अच्छा होता है। हालांकि इसमे बिजली तेजी से खिंचती है इसलिए ज्यादा देर तरक इस मोड में एसी को नहीं चलाना चाहिए।
टेंपरेचर कंट्रोल
एसी के टेंपरेचर को कंट्रोल करने के लिए रिमोट में प्लस और माइनस बटन होती है। एसी का टेंपरेचर जितना कम होगा बिजली का बिल उतना ज्यादा होगा। कमरे का तापमान 24-26 तक सही होता है।
फैन स्पीड बटन
फैन स्पीड बटन दबाने से फैन की स्पीड कंट्रोल होती है।
स्विंग बटन
स्विंग बटन से फैन की हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद मिलती है। रिमोट में ऊपर-नीचे और लेफ्ट-राइट स्विंग करने का बटन होता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


