काम की बात: स्मार्टवॉच को चार्ज करने का सही तरीका जानते हैं? 90% लोग की इस गलती से हो जाती है खराब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्मार्टवॉच आजकल हर कोई पहनता है और ये कई नए फीचर्स के साथ आने भी लगी है, जिससे आप अपनी फिटनेस का ट्रैक रिकॉर्ड भी रख सकते हैं। लेकिन क्या आप स्मार्टवॉच को सही तरीके से चार्ज करते हैं, अगर नहीं तो वह जल्दी खराब हो सकती है।

smartwatch
स्मार्टवॉच

आजकल स्मार्ट फोन के साथ स्मार्टवॉच भी आपको हर किसी के हाथ पर मिल जाएगी। स्मार्टवॉच अब कई नए फीचर्स के साथ आने लगी हैं, जिनकी वजह से लोग इन्हें पहनना पसंद भी करते हैं। स्मार्टवॉच में कोई सेल नहीं पड़ता है, बस इसे सही से चार्ज करें और कुछ दिनों तक आराम से यूज करें। लेकिन क्या आप स्मार्टवॉच को सही से चार्ज करते हैं, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर जॉनी ने अपने इंस्टा पेज पर इसे चार्ज करने का सही तरीका बताया है। उनका कहना है कि ज्यादातर लोग इसे गलत तरीके से चार्ज करते हैं और यही कारण है कि उनकी घड़ी जल्दी खराब हो जाती है।

क्या है चार्ज करने सही तरीका

स्मार्टवॉच चार्ज करते समय ज्यादातर लोग उसे चार्जिंग केबल से जोड़कर सीधे मेज या फर्श पर रख देते हैं। अगर आपकी स्मार्टवॉच में पिन वाला चार्जर है, तो उसे चार्जिंग पिन के सहारे नीचे रखने से बचें। बेहतर होगा कि चार्जिंग केबल को घड़ी के स्ट्रैप (हुक) के अंदर से निकालकर वॉच को इस तरह लटकाएं कि चार्जिंग पिन पर ज्यादा दबाव न पड़े। वहीं, अगर आपकी वॉच मैग्नेटिक चार्जर से चार्ज होती है, तो उसे किसी समतल और स्थिर सतह पर रखें, ताकि चार्जर अपनी जगह से न हिले और कनेक्शन बना रहे। लंबे समय तक चार्जिंग पर लगाकर रखने से घड़ी खराब हो सकती है और उसकी बैट्री भी फूल सकती है।

खराब हो चुकी स्मार्टवॉच

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्मार्टवॉच लंबे समय तक सही सलामत रहे और उसकी बैटरी लाइफ भी लंबी हो, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। इससे आपकी घड़ी लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करेगी।

  • चार्ज करते समय हमेशा स्मार्चवॉच को समतल और साफ जगह पर ही रखें।
  • बैटरी को हमेशा 0% तक खत्म न होने दें और लंबे समय तक 100% पर भी चार्जिंग में न छोड़ें।
  • अगर कई दिनों तक वॉच का इस्तेमाल नहीं करना है, तो उसे लगभग 50% चार्ज करके ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।
  • वॉच को बार-बार गिरने या तेज झटकों से बचाएं। साथ ही बहुत ज्यादा गर्मी, सीधी धूप या नमी वाली जगह पर घड़ी को न रखें।
  • वॉच को चार्ज करने के लिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें। बेकार क्वालिटी के चार्जर से बैट्री जल्दी खराब होती है।
  • घड़ी जब चार्ज हो जाए तो उसके चार्जिंग पिन/मैग्नेटिक चार्जर को अच्छे से साफ करें। अगर कभी चार्जर या घड़ी गीली हो जाती है, तो उसे अच्छे से पोछकर सुखाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।