गर्मियों में बिजली का बिल ना बढ़ जाए, फौरन बंद कर दें ये 8 गलतियां

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

गर्मियों में घर में कूलर, पंखा, एसी, फ्रिज और कई सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलते हैं। जिसकी वजह से एकदम से बिजली का बिल भी बढ़ जाता है। ये बिजली का बढ़ा हुआ बिल घर के बजट को ना बिगाड़ दे, इससे बचने के लिए आज से ही इन 8 गलतियों को करना बंद कर दें। 

गर्मियों में बिजली का बिल ना बढ़ जाए, फौरन बंद कर दें ये 8 गलतियां

गर्मियों का मौसम आते ही बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। फ्रिज, कूलर, पंखा, एसी तो चलते ही हैं, सिलेंडर की कमी की वजह से इंडक्शन का बिल भी अलग से ऐड हो गया है। ऐसे में ये गर्मियां बिजली का बिल आपके जेब को झटका ना दें इसलिए आज से ही इन 8 गलतियों को करना बंद कर दें।

लाइट वाले इंडिकेटर को निकलवा दें

अगर आपके घर में पुरानी वायरिंग और सेटिंग हो रखी है और वो लाल रंग का लाइट इंडिकेटर हर कमरे में लगा है जिससे पता चलता है कि लाइट आ रही या नहीं तो उसे निकलवा दें। क्योंकि ये पुराने इंडिकेटर एक बार में 5 वॉट तक बिजली खर्च करते हैं। जिससे आपके घर का बिजली का बिल गैर जरूरी तरीके बढ़ता रहता है।

टीवी को रिमोट से बंद करने की आदत

अगर आप भी उन लोगों के में शामिल हैं जो टीवी को रिमोट से बंद करके छोड़ देते हैं तो इस आदत को बदल दें। क्योंकि केवल रिमोट से बंद करने से टीवी की स्क्रीन बंद होती है और बाकी सिस्टम स्टैंड बाई मोड पर होता है। जिससे बिजली की खपत होती रहती है और ये खपत आपके बिजली के बिल में जुड़ती है। जो गर्मियों में ज्यादा पता चलती है।

एसी की साफ-सफाई का ध्यान

अगर घर में एसी लगी है तो उसकी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। धूल वाले फिल्टर से एसी की कूलिंग पूरी तरह कमरे में नहीं पहुंचती और एसी को ज्यादा देर तक कूलिंग मोड पर चलना पड़ता है। जिससे वो उतना ही ज्यादा बिजली की खपत बढ़ा देता है।

फ्रिज को बार-बार खोलना

अगर आपके घर में भी फ्रिज के दरवाजे को दिनभर खोला जाता है। तो ये आदत भी बिजली के बिल को बढ़ा देगी। जितनी बार फ्रिज खुलेगा उसकी कूलिंग बाहर निकलेगी और फ्रिज को डोर क्लोज होने के बाद दोबारा से टेंपरेचर मेंटेन करने के लिए उतना ज्यादा कूलिंग करना होगा। जिससे बिजली की खपत बढ़ेगी।

पंखा, कूलर एक साथ चलाना

घर के हर कमरे में एसी नहीं है लेकिन कूलर लगातार घंटों चल रहा तो ये भी बिजली के बिल को बढ़ाएगा। हालांकि एसी की तुलना में कूलर बिजली की खपत बहुत कम करता है लेकिन अगर आपका बजट कम रहता है तो हर कमरे में लगा कूलर भी पर्याप्त बिजली का बिल बना देगा।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को स्विच से ना बंद करना

गर्मियों में चूंकि सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलते हैं इसलिए छोटी से छोटी लापरवाही भी इलेक्ट्रिसिटी बिल को बढ़ा सकती है। कमरे में जब एसी, पंखा वगैरह चल रहे हों तो अनयूज्ड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को स्विच से बंद करके रखें। जिससे गैर जरूरी बिजली का बिल ना ऐड हो।

इंडक्शन, एसी जैसे डिवाइस साथ में ना चलाएं

आजकल सिलेंडर की खपत कम करने के लिए ज्यादातर घरों में इंडक्शन चूल्हा जल रहा। ये इंडक्शन चूल्हा एक दिन में 4-6 वॉट बिजली खींचता है। एसी और इंडक्शन को साथ में ना चलाएं। इससे बिजली के कनेक्शन पर दबाव कम पड़ेगा।

जुर्माने से बचें

कई सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने से बिजली का बिल ज्यादा आने लगता है जबकि घरेलू कनेक्शन का अलग-अलग स्लैब होता है। अगर तय किलोवॉट से ज्यादा बिजली का बिल कई महीने आता है तो कई बार आपको बिल के साथ पेनाल्टी भी भरनी पड़ सकती है या फिर कनेक्शन के लोड को बढ़वाना पड़ सकता है। जिससे आपके यूनिट के रेट चेंज हो जाते हैं और ज्यादा बिजली का बिल भरना पड़ जाता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।