बड़े आंगन की जरूरत नहीं! गमले में भी उगाए जा सकते हैं ये 8 फलों के पौधे, किसान ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप भी अपनी बालकनी या छत पर पौधे लगाना चाहते हैं, तो ये 8 फलों के पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे अच्छी तरह ग्रो भी हो जाते हैं और इनमें फल भी आने लगते हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की भी भी जरूरत नहीं होती। बस पर्याप्त धूप, पानी और छंटाई काफी होती है।

8 Fruit Plants You Can Easily Grow in Pots
गमले में उगाए जा सकते हैं ये 8 फलों के पौधे

कई लोगों को गार्डेनिंग यानी घर में पौधे लगाने का खूब शौक होता है। लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि खुली जमीन और बड़ी जगह के बिना ये पॉसिबल ही नहीं है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपकी छत या बालकनी पर गमले रखने की जगह है तो कई पौधे आप आसानी से उगा सकते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि कम जगह में सिर्फ गिने-चुने कुछ फूलों के पौधे ही लगाएं जा सकते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे फलों के पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आसानी से गमले में भी उगाया जा सकता है। बस इन्हें सही देखभाल, पर्याप्त धूप और पानी दें और आपके फलों के पौधे गमले में खूब चलेंगे।

गमले में उगाए जा सकते हैं ये 8 फलों के पौधे

स्ट्रॉबेरी का पौधा

स्ट्रॉबेरी का पौधा आसानी से किसी गमले में उगाया जा सकता है। इसके लिए बहुत बड़े गमले की भी जरूरत नहीं होती है। आप इसे बालकनी, खिड़की के आसपास वाली जगह या छत पर आसानी से लगा सकते हैं। ये पौधा 20-35 cm तक बढ़ सकता है और इसकी ग्रोथ काफी फैलने वाली होती है। बस ध्यान रखें कि इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां तेज धूप आती हो।

ड्रैगन फ्रूट को गमले में उगा सकते हैं आप

ड्रैगन फ्रूट को भी आसानी से गमले में उगाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए थोड़ा बड़ा गमला चुनें ताकि इसकी जड़ें आसानी से फैल सकें। हालांकि यह एक क्लाइम्बिंग कैक्टस है इसलिए पौधे को ऊपर की और बढ़ने के लिए मजबूत सपोर्ट देना जरूरी होता है। अच्छी ग्रोथ के लिए इसे पर्याप्त धूप की जरूरत होती है, इसलिए आप इसे छत या धूप वाली बालकनी में लगा सकते हैं।

अमरूद का पौधा घर में लगाएं

थोड़ी बड़ी बालकनी या छत हो तो अमरूद का पौधा भी गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए ग्राफ्टेड या कॉम्पैक्ट किस्म के पौधे का चुनाव करें। ये पौधे कम जगह में बढ़ जाते हैं और फल भी देते हैं। बस ध्यान रहे कि इसकी नियमित छंटाई करते रहें और पर्याप्त धूप का ध्यान रखें।

बड़ी बालकनी में लगाएं पपीते का पौधा

आप चाहें तो अपनी बड़ी बालकनी या छत पर पपीते का पौधा भी लगा सकते हैं। खासकर अगर आपकी बालकनी में काफी धूप आती है तो पपीते का पौधा अच्छी तरह ग्रो कर सकता है। इसके लिए थोड़े बड़े गमले या कंटेनर, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और पर्याप्त धूप की जरूरत होती है।

शहतूत का पौधा गमले में लगाएं

शहतूत का पौधा भी गमले में बोया जा सकता है। ये भी बड़ी बालकनी और छत पर उगाने के लिए अच्छा विकल्प है। इसके लिए ग्राफ्टेड और कॉम्पैक्ट पौधे की किस्म चुनें। इसे अच्छी धूप की जरूरत होगी है इसलिए ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां धूप पर्याप्त मात्रा में रहती हो। देखभाल के लिए नियमित रूप से छंटाई करते रहना जरूरी है।

गमले में ये फल भी उगायें जा सकते हैं

इनके अलावा आप गमले में अंजीर, स्टारफ्रूट (कमरख) और अनानास के पौधे भी लगा सकते हैं। इनके लिए भी आपको थोड़े बड़े गमले और पर्याप्त धूप की जरूरत होगी। अगर आपकी छत या बालकनी में अच्छी धूप आती है और पर्याप्त जगह है, तो ये फलों के पौधे लगाना एक अच्छा ऑप्शन है।

(All Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़बड़े आंगन की जरूरत नहीं! गमले में भी उगाए जा सकते हैं ये 8 फलों के पौधे