आज की फोटो, 1980 का लुक! बस एआई को दें ये 8 प्रॉम्प्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

1980s AI Photo Trend: क्या आपको भी पुराने जमाने की तस्वीरें पसंद हैं? अब एआई की मदद से अपनी आज की फोटो को 1980 के दशक के कपड़ों, बालों, रंगों और पुराने कैमरे वाले अंदाज में बदल सकते हैं।

Anita Hassanandani 1980s AI Photo Trend
फैमिली के साथ अनीता हसनंदानी का 1980s AI फोटो ट्रेंड

पुराने जमाने की तस्वीरों में कुछ अलग ही बात होती है। उस समय के फैशन वाले कपड़े, पुराने कैमरे की तस्वीर और हल्के-फीके रंग देखकर आज भी कई लोगों को अपना बचपन या पुराना समय याद आ जाता है। अब अगर आप अपनी आज की फोटो को भी वैसा ही लुक देना चाहते हैं, तो एआई इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सिर्फ फोटो पर पुराना रंग चढ़ाने की जरूरत नहीं है। आप एआई को बता सकते हैं कि कपड़े कैसे हों, बाल कैसे दिखें, पीछे का माहौल कैसा हो और फोटो में किस तरह की रोशनी हो। सही प्रॉम्प्ट देने पर आपकी फोटो ऐसी लग सकती है, जैसे वह कई साल पहले ही खींची गई हो। यहां जानिए 1980 के दशक वाला लुक पाने के लिए 8 आसान प्रॉम्प्ट।

1. 1980 के दशक वाला स्टूडियो फोटो

अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो पुराने समय के स्टूडियो में खींची गई लगे, तो यह प्रॉम्प्ट डालें।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक में स्टूडियो में खींची गई फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल ना बदलें। उस समय के कपड़े और बालों की स्टाइल रखें। पीछे सादा स्टूडियो का बैकग्राउंड हो। हल्की पीली रोशनी और पुराने कैमरे से खींची गई फोटो जैसा लुक दें। तस्वीर असली और नैचुरल लगे।

2. 1980 के दशक का फैमिली फोटो

पुराने पारिवारिक एलबम जैसी फोटो चाहिए तो यह प्रॉम्प्ट ट्राई करें।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक के फैमिली एलबम की फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल वही रखें। उस समय के साधारण कपड़े और बालों की स्टाइल रखें। पीछे घर का पुराना माहौल दिखे। फोटो में हल्की गर्म रोशनी और पुराने कैमरे वाली तस्वीर जैसा हल्का दानेदार असर रखें। तस्वीर बिल्कुल असली और नैचुरल लगे।

3. सड़क पर खींची गई पुरानी फोटो

अगर आपको सड़क पर अचानक खींची गई पुराने जमाने की फोटो जैसा लुक चाहिए, तो यह प्रॉम्प्ट डालें।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक की सड़क पर खींची गई फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल ना बदलें। उस समय के कपड़े और बालों की स्टाइल रखें। पीछे पुरानी दुकानें, सड़क और उस दौर का माहौल दिखाएं। फोटो में प्राकृतिक रोशनी और पुराने कैमरे वाली तस्वीर जैसा लुक रखें।

4. 1980 के दशक का कॉलेज वाला लुक

कॉलेज के दिनों वाली पुरानी फोटो जैसा अंदाज चाहिए तो यह प्रॉम्प्ट काम आएगा।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक के कॉलेज स्टूडेंट की फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल वही रखें। उस समय के साधारण कपड़े और बालों की स्टाइल दें। पीछे पुराना कॉलेज का माहौल दिखाएं। फोटो ऐसी लगे जैसे उस समय के कैमरे से खींची गई हो। रंग हल्के पुराने और नैचुरल रखें।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का 1980s AI Photo

5. पुराने समय की भारतीय फोटो

इस प्रॉम्प्ट से फोटो में पूरा भारतीय रेट्रो लुक आ जाएगा।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक की भारतीय फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल ना बदलें। उस समय के भारतीय कपड़े और बालों की स्टाइल रखें। पीछे पुराने घर या सड़क का भारतीय माहौल दिखाएं। रोशनी गर्म और रंग थोड़े पुराने रखें। फोटो ऐसी लगे जैसे यह असली पुरानी तस्वीर हो।

6. 1980 के दशक की शादी वाली फोटो

पुराने शादी के एलबम जैसा लुक चाहिए तो यह प्रॉम्प्ट डालें।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक की शादी में खींची गई फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल वही रखें। उस समय के शादी वाले कपड़े, गहने और बालों की स्टाइल रखें। पीछे पुराने समय की शादी का माहौल और सजावट दिखे। फोटो में पुराने कैमरे वाली रोशनी और रंग रखें। तस्वीर असली और नैचुरल लगे।

7. पुराने सिनेमा जैसा लुक

अगर आपको अपनी फोटो में 1980 के दशक की फिल्मों जैसा अंदाज चाहिए, तो यह प्रॉम्प्ट यूज कर सकते हैं।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक की हिंदी फिल्म के दृश्य जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल ना बदलें। उस समय के फैशन वाले कपड़े और बालों की स्टाइल रखें। पीछे पुराने सिनेमा जैसा माहौल हो। रोशनी थोड़ी खास लेकिन नैचुरल रखें और फोटो में पुराने फिल्म कैमरे जैसा रंग और लुक दें।

8. 1980 के दशक की पासपोर्ट जैसी स्टूडियो फोटो

अगर आप अपनी फोटो को 1980 के दशक में खिंची पासपोर्ट या स्टूडियो फोटो जैसा लुक देना चाहते हैं, तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक में स्टूडियो में खींची गई पासपोर्ट जैसी फोटो बनाएं। मेरा चेहरा, चेहरे की बनावट और पहचान बिल्कुल वही रखें। फोटो सामने से हो, पीछे सादा हल्के रंग का बैकग्राउंड हो और चेहरे पर सीधी, साफ रोशनी हो। उस समय के कपड़े और बालों की स्टाइल रखें। फोटो में पुराने कैमरे की हल्की दानेदार रंगत और पुरानी तस्वीर जैसा नैचुरल लुक दें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़आज की फोटो, 1980 का लुक! बस एआई को दें ये 8 प्रॉम्प्ट