पोछा लगाने के बाद मछली जैसी बदबू आती है तो इन 7 चीजों को पानी में डालें, कीड़े-मकोड़े भी भागेंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

7 Things Add in Mop Water: घर में पोछा लगाने के बाद भी अजीब सी गंध आ रही तो पोछे के पानी में ये 7 अलग-अलग तरह की चीजों को मिला सकते हैं। इससे ना केवल बैक्टीरिया, कीड़े-मकोड़े दूर होंगे बल्कि घर की बदबू भी भागेगी।

mop water
पोछे के पानी में इन 7 चीजों को मिलाने से दूर होगी बदबू और बैक्टीरिया

बारिश के दिनों में सबसे बड़ी समस्या नमी की होती है। घर-बाहर चिपचिपी गर्मी और नमी परेशान करती है और यहीं ह्यूमिडिटी से बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई भी प्रभावित होती है। यहां तक कि पोछा लगाने के बाद घर से अजीब सी मछली जैसी स्मैल आने लगती है। घर में बदबू और कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाना है तो पोछे के पानी में इन 10 तरह की चीजों को मिलाएं। ये जमीन को सूखा, बैक्टीरिया फ्री और चिपचिपाहट से दूर रखेंगे।

फिनायल डालकर लगाएं पोछा

मार्केट में फिनायल की दो वैराइटी मिलती है। आपको काले रंग वाले फिनायल को पोछे के पानी में डालकर लगाना चाहिए। इसकी खासियत होती है कि ये जमीन की नमी को तेजी से सोखती है और बैक्टीरिया फ्री बनाती है। वैसे तो इसकी महक बिल्कुल अजीब होती है और लोगों को नापसंद होती है। लेकिन एक बार इससे पोछा लग गया तो घर से आने वाली नमी की बदबू और मछली जैसी स्मैल पूरी तरह से गायब हो जाती है।

विनेगर डालकर लगाएं पोछा

पोछे के पानी में सफेद सिरका सबसे बेस्ट सॉल्यूशन है अगर आप नेचुरल उपाय खोज रहे। ये ना केवल घर की बदबू को अब्जॉर्ब करेगा बल्कि बैक्टीरिया को भी पनपने से रोकेगा। इसके साथ ही विनेगर एक नेचुरल सॉल्यूशन है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी नमी और बदबू सोखने में एक्सपर्ट है। लेकिन पोछे के पानी में आपको लगभग एक बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालना होगा और पानी थोड़ा गुनगुना रखना होगा। जिससे ये एक्टिवेट हो सके और आपके घर की जमीन को साफ-सुथरा, सूखा बना दें।

नमक डालकर लगाएं

नमक डालकर पोछा लगाना कॉमन है और लोग इसका यूज करते हैं। नमक ना केवल नमी को अट्रैक्ट करता है बल्कि पूरे वातावरण को सूखा भी रखता है।

नींबू का रस या छिलका

पोछे के पानी में नींबू का रस मिला दें। चूंकि हर किसी के लिए ऐसा करना मुश्किल है। इसलिए नींबू के छिलके पानी में उबालकर रख लें और इसी पानी को पोछें में डाल दें। या फिर रात को गुनगुने पानी की बाल्टी में नींबू के आठ-दस छिलके सूखे या हरे कैसे भी हो डालकर छोड़ दें। सुबह इसी पानी में डुबोकर पोछा लगाएं। नींबू का साइट्रिक कंपाउट कमरे की सफाई करेगा, बदबू दूर भगाएगा और बैक्टीरिया को नहीं पनपने देगा।

लेमन ग्रास

अगर आपने घर मे लेमनग्रास का पौधा लगा रखा है तो आप इसकी कुछ पत्तियों को भी पोछे के पानी में डाल सकती हैं। इससे भी घर फ्रेश महकता है।

नीम की पत्तियां

घर के आसपास नीम का पेड़ है तो टेंशन फ्री रहें। इसकी पत्तियां इकट्ठा करके रख लें। इन्हें पानी में डालें और कुछ देर गुनगुना करके रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी से पोछा लगाएं तो घर के बैक्टीरिया भी मरेंगे और घर से आने वाली बदबू भी दूर होगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पोछा लगाने के बाद मछली जैसी बदबू आती है तो इन 7 चीजों को पानी में डालें