बार-बार उम्र पूछने वालों को दें ये 7 मजेदार और स्मार्ट जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
share

उम्र पूछना कुछ लोगों के लिए बिल्कुल सामान्य सवाल हो सकता है, लेकिन हर कोई अपनी उम्र बताना पसंद नहीं करता। ऐसे में बिना झिझके और बिना किसी को बुरा लगाए स्मार्ट जवाब कैसे दें, जानिए।

What to say when someone asks your age
कोई उम्र पूछे तो ऐसे दें स्मार्ट जवाब

किसी से पहली बार मिलते ही कई लोग नाम, काम के बाद सीधे उम्र पूछ लेते हैं। कुछ लोगों के लिए यह बस बातचीत शुरू करने का तरीका होता है, लेकिन कई बार उम्र का सवाल थोड़ा अजीब भी लग सकता है। खासकर तब, जब आप सामने वाले को अपनी उम्र बताना नहीं चाहते। ऐसे में चुप हो जाना या अचानक बात बदल देना भी थोड़ा अटपटा लग सकता है। अच्छी बात यह है कि उम्र बताना आपकी मर्जी है। आप चाहें तो बात को हंसी-मजाक में टाल सकते हैं, सामने वाले से ही सवाल पूछ सकते हैं या साफ-साफ कह सकते हैं कि आप अपनी उम्र बताना पसंद नहीं करते। इसके लिए बस थोड़ा स्मार्ट तरीके से जवाब देना आना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 आसान जवाब।

1. आपको कितनी लगती है?

अगर आप सीधे अपनी उम्र नहीं बताना चाहते, तो सवाल वापस सामने वाले की तरफ कर दें। मुस्कुराकर कह सकते हैं, ‘आपको देखकर कितनी लगती है?’ इससे बात थोड़ी हल्की भी हो जाएगी और आपको अपनी असली उम्र बताने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

2. 'उम्र तो बस एक नंबर है'

यह जवाब तब दिया जा सकता है, जब आप सवाल को बहुत गंभीर नहीं बनाना चाहते। मुस्कुराकर कहें, ‘उम्र तो बस एक नंबर है, असली बात तो यह है कि मैं कैसा महसूस करता हूं।’ इससे बातचीत का रुख भी बदल जाएगा और सामने वाले को इशारा भी मिल जाएगा कि आप नंबर बताने के मूड में नहीं हैं।

3. 'इतनी भी क्या जल्दी है?'

अगर कोई पहली मुलाकात में ही उम्र पूछ ले, तो थोड़ा मजेदार जवाब दे सकते हैं। कहें, ‘इतनी भी क्या जल्दी है, अभी तो हमारी बातचीत शुरू हुई है।’ यह जवाब न बहुत रूखा लगेगा और न ही आपको अपनी उम्र बतानी पड़ेगी।

4. 'पहले आप बताइए'

आप चाहें तो वही सवाल सामने वाले से पूछ सकते हैं। हल्के अंदाज में कहें, ‘पहले आप अपनी उम्र बताइए, फिर मैं सोचूंगा।’ अगर सामने वाला भी अपनी उम्र बताने में सहज नहीं है, तो शायद वह आपकी बात भी समझ जाएगा।

5. 'उम्र बताने की आदत नहीं है'

कई बार सीधा जवाब देना ही सबसे अच्छा होता है। अगर आप अपनी उम्र किसी को नहीं बताना चाहते, तो बिना घुमाए कह सकते हैं, ‘मैं अपनी उम्र बताने में थोड़ा निजी रहना पसंद करता हूं।’ इसमें न मजाक है, न रूखापन और आपकी बात भी साफ हो जाती है।

6. 'आप मेरी उम्र का अंदाजा लगाइए'

यह जवाब खासकर दोस्तों या जान-पहचान के लोगों के साथ मजेदार रह सकता है। आप कह सकते हैं, ‘चलो, आप अंदाजा लगाइए।’ इससे सवाल का जवाब देने के बजाय बातचीत एक छोटे से मजेदार खेल में बदल जाएगी।

7. 'जितनी जरूरी है, उतनी है'

अगर आप थोड़ा आत्मविश्वास वाला जवाब देना चाहते हैं, तो कह सकते हैं, ‘जितनी जरूरी है, उतनी है।’ यह छोटा सा जवाब बताता है कि आपको अपनी उम्र को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं होती। बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए इसके बाद कोई दूसरा विषय भी शुरू कर सकते हैं।

उम्र बताना जरूरी नहीं!

किसी की उम्र पूछना हर बार गलत नहीं होता, लेकिन अगर आपको सवाल पसंद नहीं आया तो जवाब देना भी आपकी मर्जी है। स्मार्ट जवाब का मतलब सामने वाले को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि अपनी बात आराम से रखने से है। अगर आप उम्र बताने में सहज नहीं हैं, तो मुस्कुराकर बात टालना या साफ मना करना बिल्कुल ठीक है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़बार-बार उम्र पूछने वालों को दें ये 7 मजेदार और स्मार्ट जवाब