सिर्फ मनी प्लांट नहीं! पानी में उग जाते हैं ये 6 पौधे, घर के अंदर लगाने के लिए हैं बेस्ट

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Indoor Plants: घर के अंदर प्लांट्स लगाने के लिए हमेशा मिट्टी की जरूरत नहीं होती, क्योंकि कुछ प्लांट ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ पानी में आसानी से ग्रो कर जाते हैं और आपके कमरे को फ्रेश और सुंदर बना देते हैं।

सिर्फ मनी प्लांट नहीं! पानी में उग जाते हैं ये 6 पौधे, घर के अंदर लगाने के लिए हैं बेस्ट

घर के अंदर अगर हरे-भरे पौधे रखें हो, तो घर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। प्लांट्स से ना केवल खूबसूरती बढ़ती है बल्कि घर में फ्रेशनेस भी रहती है। घर के अंदर प्लांट्स लगाने के लिए हमेशा मिट्टी की जरूरत नहीं होती, क्योंकि कुछ प्लांट ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ पानी में आसानी से ग्रो कर जाते हैं और आपके कमरे को फ्रेश और सुंदर बना देते हैं। इसके लिए सिर्फ जरूरत होती है एक साफ ग्लास, ताजा पानी और प्लांट की, और बस आपका छोटा सा इंडोर गार्डन बन कर तैयार हो जाएगा। ये प्लांट ना सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि इनकी केयर भी बहुत आसान होती है। अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के अपने घर को नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो ये प्लांट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। यहां हम कुछ ऐसे प्लांट के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप सिर्फ पानी में आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

पीस लिली (Peace Lily)

पीस लिली एक बहुत सुंदर इंडोर प्लांट है जो अपने सफेद फूल और गहरी हरी पत्तियों के लिए जाना जाता है। आप इसे पानी में भी आसानी से ग्रो कर सकते हैं। इसके लिए इसकी रूट को हल्के से साफ करें और फिर इसे पानी से भरे ग्लास बाउल में रखें। ध्यान रखें कि सिर्फ रूट ही पानी में रहें। इसके अलावा हर 5–7 दिन में पानी जरूर बदलते रहें। इसे सीधा धूप में ना रखें, हल्की लाइट में भी ये प्लांट बहुत अच्छे से ग्रो करता है।

बैम्बू (Lucky Bamboo)

बैम्बू को पानी में ग्रो करना बहुत आसान होता है। यह असल में ड्रासेना फैमिली का प्लांट होता है। इसे आप ग्लास या बोतल में रख सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि पानी इतना ही रखें कि रूट यानी जड़ कवर रहें। कोशिश करें कि साफ या फिल्टर वाटर इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार पानी बदलना जरूरी है। इसे हमेशा इंडायरेक्ट लाइट में रखें, जिससे ये प्लांट हेल्थी तरीके से ग्रो कर सके।

ड्रासेना (Dracaena)

ड्रासेना भी एक अच्छा इंडोर प्लांट है जिसे आप पानी में रख सकते हैं। इसकी हेल्दी स्टेम कटिंग लेकर पानी में रखें। धीरे-धीरे इसमें रूट आने लगती हैं। पानी साफ रखना बहुत जरूरी है इसलिए समय-समय पर इसे बदलते रहें। ध्यान रखे कि अगर एक भी लीफ पीला दिखाई दे, तो तुरंत पानी बदल दें। इसे बहुत तेज धूप में ना रखें।

फिलोडेन्ड्रॉन (Philodendron)

फिलोडेन्ड्रॉन भी मनी प्लांट की तरह पानी में आसानी से ग्रो करता है। इसकी बेल की कटिंग लेकर पानी में रखें। कुछ दिनों में इसमें रूट बनने लगती हैं। यह प्लांट कम लाइट में भी ग्रो कर सकता है इसलिए घर के अंदर रखना आसान है। आप इसे ट्रांसपेरेंट ग्लास में रखें तो रूट की ग्रोथ भी देख सकते हैं।

जेड (Jade Plant)

जेड प्लांट एक सक्युलेंट प्लांट है। आमतौर पर इसे मिट्टी में लगाया जाता है लेकिन इसकी कटिंग को पानी में रूट बनाने के लिए रखा जा सकता है। इसकी छोटी स्टेम काटकर थोड़ा सूखने दें और फिर पानी में रखें। जब रूट बनने लगें तो भी आप इसे पानी में रख सकते हैं। इसे ग्रो करने के लिए प्रॉपर सनलाइट की जरूरत होती है, इसलिए इसे खिड़की के पास रखें।

सिंगोनियम (Syngonium)

सिंगोनियम एक बहुत अच्छा डेकोरेटिव प्लांट है। इसके लीफ का शेप बहुत अलग और सुंदर होता है। इसकी कटिंग भी पानी में आसानी से ग्रो करती है। कटिंग को साफ पानी में रखें और ध्यान रखें कि नोड वाला हिस्सा पानी में रहे। इसे इंडायरेक्ट लाइट में रखें और हर हफ्ते इसके पानी को बदलते रहें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।