सर्दियों में बिस्तर बिल्कुल ठंडा रहता है तो ऐसे रखें गर्म, ये टिप्स आएंगे काम
How To Keep Warm Bed: सर्दियों में बिना हीटर के बेडशीट बिल्कुल ठंडी लगती है तो इन तरीकों से करें गर्म।
सर्दियों में ठंडे बिस्तर पर नींद आना मुश्किल लगता है। क्योंकि हीटर वगैरह बंद कमरे में जलाना स्किन और सेहत के लिए हार्मफुल होता है। ऐसे में किस तरीके से बिस्तर को गर्म रखा जा सकता है, जिससे कि सुकून भरी नींद आए। अगर आपको भी बिस्तर पर लेटते ही ठंड लगती है और कंबल या रजाई घंटों गर्म नहीं होती। तो इस तरह से बिस्तर को गर्म रखें।
मोटे कपड़े की चादर बिछाएं
ठंड के महीने में कॉटन की चादर ना बिछाएं। ये चादरें काफी ठंडी होती है और जल्दी से गर्म नहीं हो पाती। मोटे कपड़े की चादरें, जो आसानी से हीट को ट्रांसफर नहीं होने देतीं। इस तरह की चादरों को बिस्तर पर बिछाएं।
वुलन चादरें बिछाएं
आजकल मार्केट में ऊनी चादरें मिलने लगी हैं। इन चादरों को बिस्तर पर बिछाएं। ये दिखने में खूबसूरत लगती हैं और आपको सर्दी से भी बचाएंगी।
कई परत में बिछाएं बिस्तर
गद्दे के ऊपर केवल एक चादर ना बिछाएं। ऐसा करने से बिस्तर जल्दी गर्म नहीं होता। शरीर की तरह ही बिस्तर पर भी लेयरिंग करें। चादर के ऊपर कंबल और फिर दूसरी चादर बिछाएं। ऐसा करने से हीट आसानी से ट्रांसफर नहीं होगी और बिस्तर जल्दी ही गर्म हो जाएगा।
हॉट बोतल
अगर कमरे में ठंड ज्यादा रहती है तो सोने के पहले बिस्तर पर हॉट वाटर बैग्स रख दें। और ऊपर से कंबल या रजाई डाल दें। ऐसा करने से बिस्तर जल्दी से गर्म हो जाएगा।
इलेक्ट्रिक कंबल
आजकल मार्केट में ऐसे कंबल आ गए हैं जो कंबल के टेंपरेचर को मेंटेन करेंगे और ठंड से बचाएंगे। इन्हें आप आसानी से एडजस्ट भी कर सकती हैं।
रजाई-कंबल पर ना चढ़ाएं कॉटन कवर
अपने रजाई या कंबल पर कॉटन के कवर चढ़ाने की भूल ना करें। नहीं तो बिस्तर जल्दी गर्म नहीं होगा और ठंड लगती रहेगी। हमेशा वुलन फैब्रिक के कवर ही रजाई या कंबल पर लगाएं। ऐसा करने से ये जल्दी गर्म होते हैं और सुकून देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।