Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़6 indoor plants that clean purify air remove toxins increase O2 at home
दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के बीच घर में लगा लें ये एयर प्यूरिफायर प्लांट्स, हवा को रखेंगे साफ

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण के बीच घर में लगा लें ये एयर प्यूरिफायर प्लांट्स, हवा को रखेंगे साफ

संक्षेप:

Air Purifier Indore Plants: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का असर खत्म ही नहीं हो रहा। ऐसे में सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। बचाव के लिए घर की हवा को साफ रखें और इन इनडोर प्लांट्स को जरूर घर में लगा लें। जिससे ये घर की हवा को प्यूरीफाई कर साफ सांस लेने लायक बनाकर रखे।

Sat, 1 Nov 2025 11:35 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का असर कम नहीं हो रहा। बाहर के साथ घर के अंदर की हवा में भी प्रदूषण का असर दिख रहा है। जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों को खांसी, गले में जलन, आंखों में खुश्की की शिकायत हो रही है। अब अगर घर के अंदर की हवा को साफ रखना है और एयर प्यूरीफायर लगाने का बजट नहीं है तो इन इंडोर प्लांट्स को लगाएं। स्टडी में पता चल चुका है कि ये प्लांट्स बेंजीन, अमोनिया और फार्मेल्डिहाइट जैसे खतरनाक केमिकल को अब्जॉर्ब करके फ्रेश, क्लीन हवा छोड़ने में मदद करते हैं। वैसे भी इंडोर प्लांट्स को कमरों में सजाने का ट्रेंड काफी ज्यादा है। तो क्यों ना ऐसे प्लांट सजाएं जो आपके घर की हवा को भी साफ रखने में मदद करें। ये प्लांट घर में किसी एयर प्यूरिफायर की तरह काम करेंगे और घर की हवा को सांस लेने लायक बनाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मनी प्लांट

मनी प्लांट इंडोर प्लांट्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर और आसानी से मिल जाने वाला प्लांट है। इसे लगाने के लिए भी मेहनत नहीं करनी पड़ती है और रखरखाव पर भी नहीं खर्च करना होता। तो जब इस प्लांट के इतने सारे फायदे हैं तो घर के अंदर गमले में, पानी में किसी भी तरह से इस प्लांट को जरूर लगा लें।

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट को इंडोर एयर को फिल्टर करने के लिए बेस्ट प्लांट माना जाता है। यहां तक कि नासा ने भी इसे एयर फिल्टर के लिए नंबर वन माना है। स्नेक प्लांट को भी ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती है और बड़े ही आसानी से घर के किसी भी कोने में कम रोशनी में भी रह सकते हैं।

पीस लिली

पीस लिली भी इंडोर प्लांट्स के रूप में काफी फेमस है। ये घर को सजाने के लिए सुंदर दिखता है और साथ घर के टॉक्सिंस को भी रिमूव करता है। इंडोर प्लांट्स में ये फ्लावर खिलने वाला प्लांट आसानी से उगाया जा सकता है। पीस लिली को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और कम पानी में आसानी से सर्वाइव कर लेता है। मीडियम लाइट से लेकर लो लाईट में भी ये पौधा आसानी से हराभरा रहता है।

स्पाइडर प्लांट

छोटी-छोटी पतली पतली पत्तियों जिसके किनारों पर हल्के हरे रंग की लाइन बनी होती है। स्पाइडर प्लांट बोला जाता है। इस प्लांट को इसकी घनी डिजाइन की वजह से स्पाइडर प्लांट बोला जाता है। बहुत ही कम मेंटेनेंस में इस प्लांट को घर के किसी भी कोने में लगा सकते हैं।

एरिका पाम प्लांट

एरिका पाम प्लांट की लंबी और हरी घनी पत्तियों की वजह से ये प्लांट इंडोर के लिए काफी पसंद किया जाने लगा। ये प्लांट हवा में मौजूद जाइलीन,टोल्यूनि और फार्मेल्डिहाइड जैसे हार्मफुल टॉक्सिंस को हवा से हटाने में मदद करता है और ऑक्सीजन छोड़ता है। जिससे घर के अंदर की हवा साफ बनी रहती है।

सिंगोनियम प्लांट

सिंगोनियम प्लांट को फेंगशुई में भी काफी लकी मानते हैं। वहीं ये प्लांट इंडोर हवा को भी साफ करने में मदद करता है। इस प्लांट में जरूरत के मुताबिक पानी डालना होता है। मतलब जब गमले की मिट्टी सूखी हो तब ही पानी डालें। इन इनडोर प्लांट्स को बेडरूम, लॉबी, किचन और ड्राइंग रूम में रखें। जिससे घर की हवा साफ रहे और उसमे आक्सीजन की मात्रा ज्यादा रहे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।